KBP Times

नाम ही नहीं, फिल्म ‘मातृभूमि’ की कहानी में भी हुआ बड़ा बदलाव, फिल्म की दोबारा हुई शूटिंग

Maatrubhoomi

Maatrbhoomi: अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मातृभूमि’ का पहले नाम में बदलाव हुआ अब उसकी कहानी में भी बडा बदलाव किया गया है। क्या बदलाव किया गया है इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था जिसे बदलकर मातृभूमि कर दिया गया. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म पहले अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दिन पूर्व 14 अगस्त को रिलीज होगी.

मंत्रालय ने कुछ बदलाव के सुझाव दिए

पहले फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन इसके टाइटल के साथ ही कहानी में भी काफी बदलाव किए गए हैं. यहां तक कि डायरेक्टर को फिल्म का अहम हिस्सा दोबारा शूट करना पड़ा है. सलमान खान अभिनीत यह फिल्म ‘मातृभूमि’ पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ शीर्षक से विकसित की जा रही थी और इसकी कहानी 2020 में भारत-चीन सीमा पर हुए संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही थी. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदलते कूटनीतिक हालात और संवेदनशील विषय को देखते हुए मंत्रालय ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कुछ बदलाव के सुझाव दिए जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म को रीशूट किया है.

अपूर्व लखिया को दोबारा करनी पड़ी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदलते कूटनीतिक हालात और संवेदनशील विषय को देखते हुए मंत्रालय ने फिल्म ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट को लेकर कुछ बदलाव के सुझाव दिए जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म को रीशूट किया है. रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय के सुझाव के बाद मेकर्स ने फिल्म के लगभग 40 प्रतिशत हिस्से को दोबारा शूट किया है. नए वर्जन में कहानी को अधिक काल्पनिक रूप दिया गया है और इसमें कुछ अतिरिक्त बैकस्टोरी, भावनात्मक तथा रोमांटिक दृश्य भी जोड़े गए हैं ताकि फिल्म सीधे रियल स्टोरी पर बेस्ड न लगे.

यह भी पढ़ें : संजय लीला भंसाली की फिल्म में सारा अर्जुन बनेंगी ‘मधुबाला’, चमकी किस्मत

चीन का नाम हटाया

पोर्टल के सूत्रों का दावा है कि फिल्म ‘मातृभूमि’ में किए गए बदलावों में से एक बदलाव है जिसमें चीन का नाम हटा दिया गया है. फिल्म में चीन के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा यानी फिल्म में संघर्ष की पृष्ठभूमि तो बरकरार रहेगी, लेकिन किसी भी देश का स्पष्ट नाम नहीं लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह निर्णय पहले ही मेकर्स को बता दिया गया था और हाल में मंत्रालय को भेजे गए नए कट में इस निर्देश का पालन किया गया है. हालांकि, फिल्म को अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिली है और कुछ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा जारी है. यही कारण है कि फिल्म की रिलीज डेट भी लगातार टलती जा रही है. पहले इसे अप्रैल 2026 में रिलीज करने की योजना थी, फिर मई 2026 की चर्चा हुई, लेकिन अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी देखें : जयपुर में मनचलों की शर्मनाक हरकत! बाइक सवार लड़की का पीछा कर की अभद्रता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2