Sensex : अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान के बीच चल रहे युद्व की वजह से घरेलू स्टॉक मार्केट की रौनक गायब हो गई है। निवेशकों की घबराहट में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और निफ्टी शुरुआती तेजी को बरकरार रख नहीं पाए और धड़ाम हो गए। पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फार्मा और ऑयल एंड गैस ने दबाव बनाया हुआ है जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1 प्रतिशत से अधिक टूट गए। पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक ऊपर है तो मेटल और ऑटो सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में भी आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी है।
खरीदारी का रुझान
मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान तो है लेकिन स्मॉलकैप शेयर बिकवाली के दबाव में हैं। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 85 हजार करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत इस उठा-पटक में 85 हजार करोड़ रुपये कम हो गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई Sensex फिलहाल 230.83 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 73,088.72 और निफ्टी 53.80 प्वाइंट्स कमजोरी के साथ 22,659.30 पर है। शुरुआती कारोबार में Sensex 73,588.75 तक पहुंचा था जिससे 798.26 प्वाइंट्स टूटकर यह 72,790.49 तक आ गया था तो निफ्टी भी 22,798.25 के इंट्रा-डे हाई से 236.30 प्वाइंट्स फिसलकर 22,561.90 तक आ गया था।
निवेशकों की दौलत में 85 हजार करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 02 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,22,37,484.54 करोड़ था। आज यानी 06 अप्रैल 2026 को मार्केट की गिरावट में यह 4,21,52,477.60 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 85,006.94 करोड़ घट गई है।
यह भी पढ़ें : Economist ने दी चेतावनी- युद्व 40 दिन से अधिक चला तो मंहगाई आसमान छूएगी
सेन्सेक्स के 12 शेयर ग्रीन
Sensex पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से फिलहाल 12 ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा ग्रुप की ट्रेंट और टाइटन में है। सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-बीएसई पर आज 3902 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1829 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1857 में गिरावट का रुझान है और 216 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 42 शेयर एक साल के हाई और 61 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 166 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 115 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
यह भी देखें : राजस्थान में अनोखी शादी! दिव्यांग बेटी ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ लिए सात फेरे | Jobner | KBP Times



