KBP Times

ममता बनर्जी ने EVM पर जताई गड़बड़ी की आशंका, की बूथ एजेंटों और मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

Mamta banarjee

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में एवीएम में गडबडी की आंशंका जताई है। ममता ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे मतदान के दौरान सतर्क रहें और अपने वोटरों के वोट पड रहे हैं या नहीं इस बात का ध्यान रखें। मुर्शीदाबाद में एक रैली को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ममता ने वोटरों और बूथ एजेंटों से खास अपील की है. उन्होंने कहा कि सभी लोग म्टड मशीन को ध्यान से जांचें और अपने वोट को लेकर पूरी तरह सतर्क रहें.

मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ दिनों में वोटिंग होने वाली है. उससे पहले प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का मुद्दा गरमाता हुआ नजर आ रहा है. चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईवीएम को लेकर मुर्शीदाबाद की रैली में बूथ एजेंटों और मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की है. मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि सभी लोग ईवीएम मशीन को अच्छे से चेक करें और जो बूथ एजेंट बनेंगे, वे अपने निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि बंगाल के हित में काम करें. उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति बीजेपी के सामने बिके नहीं.

हर बटन दबाकर जांच करें वोट सही पड़ रहा है या नहीं

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि ईवीएम में मौजूद सभी बटन को दबाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वोट सही जगह दर्ज हो रहा है या नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर ईवीएम मशीन को खराब करने की योजना बनाई जाती है, इसलिए अगर मशीन खराब हो तो उसे ठीक कराने की बजाय नई मशीन मंगाने की मांग करनी चाहिए.

वीवीपैट जरूर चेक करें

उन्होंने कहा कि ईवीएम की जांच करते समय वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का होना जरूरी है और यह देखना चाहिए कि वोट सही तरीके से रिकॉर्ड हो रहा है. जरूरत पड़े तो लाइन में इंतजार करें मुख्यमंत्री ममता ने मतदाताओं से कहा कि अगर जरूरत पड़े तो उन्हें थोड़ा इंतजार करना चाहिए, क्योंकि यह उनके वोट के अधिकार, पहचान, भाषा और अस्तित्व से जुड़ा मामला है.

मतदान के बाद भी निगरानी जरूरी

उन्होंने कहा कि मतदान खत्म होने के बाद भी सतर्क रहना जरूरी है. उनके मुताबिक, रात में मशीनों की सुरक्षा पर नजर रखी जाए. 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था हो. यह सुनिश्चित किया जाए कि मशीनों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो.

मशीन बदलने या छेड़छाड़ का आरोप

मुख्यमंत्री ममता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी में भी मशीनों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है, इसलिए लगातार निगरानी जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोगों को यह भी देखना चाहिए कि मशीनों की जांच कैसे हो रही है और कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं की जा रही.

यह भी पढ़ें : राहुल बोले- असम CM नफरत फैलाते हैं, सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

‘जब तक ममता हैं, ठश्रच् के करीब नहीं जा सकता’ – अधीर रंजन चौधरी का हमला

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही बंगाल में बीजेपी को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री ममता राजनीति में हैं, वे बीजेपी के करीब नहीं जा सकते.उनके मुताबिक, आज जो बीजेपी राज्य में इतनी ताकतवर दिख रही है, उसके पीछे ममता की राजनीति जिम्मेदार है. इस बयान के जरिए अधीर रंजन ने यह साफ करने की कोशिश की कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच कोई नजदीकी नहीं है.

यह भी देखें : सुशीलपुरा में गंदे पानी से 1000 बीमार! खाचरियावास का बड़ा हमला, सरकार को अल्टीमेटम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2