KBP Times

राहुल बोले- असम CM नफरत फैलाते हैं, सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

Rahul Gandhi in election rally

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री को सबसे भ्रष्ट और समाज में नफरत फैलाने वाला बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर असम के मुख्यमंत्री हिमंत माफी भी मांग लें तो उनका गुनाह इतना बडा है कि माफी के लायक नहीं है। राहुल गांधी आज बिश्वनाथ चारियाली में चुनावी रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा- असम के हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा।

जेल में डालेंगे

कांग्रेस नेता ने कहा कि वे इस तरह इसलिए बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के बब्बर शेर हिमंता को जेल में डालने वाले हैं। तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी। कांग्रेस की विचारधारा ज़ुबीन गर्ग जैसी है, जिन्होंने असम के लोगों को एकजुट करने का काम किया।

मोदी ट्रंप के कंट्रोल में हैं

राहुल गांधी ने अपने भाषण में फिर दोहराया कि डोनाल्ड ट्रम्प नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं, और नरेंद्र मोदी और अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल करते हैं, असम दिल्ली से चलता है। हिमंता ने भ्रष्टाचार में अपने परिवार को शामिल करके एक बड़ी गलती भी की है, अब उनके परिवार पर भी आरोप लगेंगे। गांधी ने कहा कि हम साफ तौर पर कह रहे हैं कि हम असम के 6 समुदायों को एससी /एसटी का दर्जा देंगे। हमने अपने घोषणापत्र में यह भी जिक्र किया है कि हम चाय बागान के मजदूरों को हर दिन 450 रुपए देंगे। जैसे ही हम असम में सरकार बनाएंगे, हम असम के लिए लिए गए छह फ़ैसलों को लागू करेंगे। हर महिला के बैंक खाते में बिना किसी शर्त के हर महीने नकद राशि भेजी जाएगी। जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें 50 हजार दिए जाएंगे। 100 दिनों के भीतर, ज़ुबीन गर्ग मामले के आरोपियों को सजा देंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने चुनावी प्रचार में चर्चित फिल्मों का लिया नाम, कहा – विपक्ष झूठ का कारोबार लेकर बैठा है, धुरंधर, कश्मीर फाइल्स को बताता है झूठा

यह भी देखें : सुशीलपुरा में गंदे पानी से 1000 बीमार! खाचरियावास का बड़ा हमला, सरकार को अल्टीमेटम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2