Kunki Choudhary : असम विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल में युवा शिक्षित, लंदन रिटर्न लड़की कुंकी चौधरी चर्चा में आई है। कुंकी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों के बीच बढता विवाद चुनावी माहौल को भी गर्मा रहा है। इस विवाद की शुरुआत भी मुख्यमंत्री हेमंता सरमा ने की। डिब्रूगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने कुंकी चौधरी और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी मां ने सोशल मीडिया पर बीफ खाते हुए तस्वीरें साझा की थीं. इतना ही नहीं, उन्होंने कुंकी चौधरी की मां के कथित राजनीतिक विचारों और कुछ विवादित चेहरों के समर्थन को लेकर भी सवाल उठाए. विवाद यहीं नहीं रुका. अगले दिन सरमा ने धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भ जोड़ दिए. उन्होंने कहा कि असम में सार्वजनिक रूप से बीफ खाने को लेकर कानून हैं और इस तरह के कृत्य समाज की भावनाओं के खिलाफ हैं.
आरोप बेबुनियाद – कुंकी चौधरी
उधर कुंकी चौधरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया. चौधरी का कहना है कि उन्हें मिल रहे समर्थन से सत्ताधारी पक्ष दबाव में है और इसी वजह से निजी हमले किए जा रहे हैं. लंदन से पढ़ाई कर लौटी चौधरी हाल ही में राजनीति में आई हैं और असम जाति परिषद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. उनके सामने भाजपा के अनुभवी नेता विजय कुमार गुप्ता हैं, फिर भी उनकी युवा छवि और मुद्दा-आधारित प्रचार ने ध्यान खींचा है.
शिक्षित युवा हैं कुंकी चौधरी
कुंकी चौधरी एक शिक्षित और सामाजिक पृष्ठभूमि से आती हैं. उन्होंने लंदन से ‘एजुकेशन लीडरशिप’ में मास्टर डिग्री हासिल की है और अपने परिवार के ट्रस्ट के साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं. यह ट्रस्ट असम में कई शिक्षण संस्थान चलाता है. राजनीति में उनकी एंट्री हाल ही में हुई है. सितंबर में राज्य लौटने के बाद उनकी बातचीत ।श्रच् के साथ शुरू हुई, हालांकि शुरुआत में वह चुनाव लड़ने को लेकर हिचकिचा रही थीं.
यह भी पढ़ें : अवैध हथियारों की बिक्री के शक में ATS की जयपुर में कार्रवाई, शिकार गन स्टोर का मालिक गिरफ्तार
गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर उन्हें एक कमजोर दावेदार माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी पार्टी ने अब तक कोई सीट नहीं जीती है. उनके सामने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्ता हैं, जो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं. इसके बावजूद, युवा चेहरा और पढ़ी-लिखी पृष्ठभूमि होने के कारण चौधरी ने खासा ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर इस चुनाव को स्थानीय बनाम बाहरी के नजरिए से भी पेश किया जा रहा है, हालांकि दोनों उम्मीदवारों ने इस बहस से दूरी बनाई है.
यह भी देखें : सुशीलपुरा में गंदे पानी से 1000 बीमार! खाचरियावास का बड़ा हमला, सरकार को अल्टीमेटम | KBP Times



