KBP Times

SI भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को, 7 लाख से अधिक देंगे Exam

SI exam in education

SI Exams: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)की ओर से SI भर्ती परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल को होगीे। आयोग से जानकारी के अनुसार SI Exams के प्रवेश पत्र वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे। ये भर्ती 1015 पदों के लिए है। SI Exams के जिलों की जानकारी पहले से एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध है।

इस बार सरकार अलर्ट

SI भर्ती 2021 पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा में रही और बाद में इस SI भर्ती को रद्द कर दिया गया। ऐसे में इस बार होने वाली परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट है। दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस की परीक्षा होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।

प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार- SI Exams में हर प्रश्न पत्र के लिए OMR आंसरशीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र RPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक और जन्मतिथि देकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा SSO पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री

SI Exams केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हों। सुरक्षा जांच और पहचान कार्य समय पर पूरा हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार स्टेट टॉपर पुष्पांजलि को तीन विषयों में मिले 99-99 अंक, सरकार देगी इनाम और स्कॉलरशिप

पहचान पत्र जरूरी

मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएं- वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी लेटेस्ट कलर फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे।

यह भी देखें : Jaipur: 2 दिन में 3 लाशें मिलने से सनसनी | पति ने पत्नी की हत्या कर खुद की आत्मह*त्या | KBP Times

बहकावें में नहीं आएं, करें सूचना

RPSC ने कहा- आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी और आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में शामिल होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम-2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दंडित और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

2

2