KBP Times

बिहार स्टेट टॉपर पुष्पांजलि को तीन विषयों में मिले 99-99 अंक, सरकार देगी इनाम और स्कॉलरशिप

bihar state topper

Topper : साल भर की पढाई के बाद होने वाली परीक्षा और उसका परिणाम हर विद्यार्थी के जीवन में बडा टर्निंग पॉइंट बनता है। परिणाम से भविष्य की राह भी दिखाई देने लगती है। बिहार की (Topper) टॉपर्स फैक्ट्री कहे जाने वाले सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में ऐसा परिणाम लाकर दिखाया है जो किसी भी छात्र के लिए एक सपना होता है। उनकी मार्कशीट यह बताती है कि उन्होंने केवल रट्टा नहीं मारा, बल्कि हर विषय को समझकर पढ़ा है। पुष्पांजलि ने वैशाली की सबरीन परवीन के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। पुष्पांजलि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में कुल 492 अंक प्राप्त किए।

होनहार की मार्कशीट

Topper पुष्पांजलि की मार्कशीट की सबसे खास बात उनके मुख्य विषयों में प्राप्त अंक हैं। उन्होंने तीन कठिन विषयों में लगभग पूरे अंक हासिल किए हैं। पुष्पांजलि ने गणित में 100 में से 99 अंक, संस्कृत (S.I.L.)  में 100 में से 99 अंक और सामाजिक विज्ञान (जिसमें थ्योरी में 79 और इंटरनल असेसमेंट के 20 अंक शामिल हैं)। इसके अलावा, उन्होंने हिंदी में 98 अंक और विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए। हालांकि, उनकी मार्कशीट की सबसे खास बात उनके वैकल्पिक विषय में उनका प्रदर्शन है। उन्होंने एडवांस मैथ जैसा कठिन विषय चुना और उसमें भी 95 अंक हासिल कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।

पिता शिक्षक, बेटी बनेगी वैज्ञानिक

Topper पुष्पांजलि मूल रूप से बांका जिले के रजौन (गोपालपुर गांव) की रहने वाली हैं। उनकी मां सिंधु देवी एक गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता लालमोहन शर्मा स्वयं भगवानपुर के मिडिल स्कूल में सरकारी शिक्षक हैं, उन्होंने बचपन से ही पुष्पांजलि की शिक्षा की नींव मजबूत रखी। पुष्पांजलि अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और सिमुलतला में अपने शिक्षकों को देती हैं। पुष्पांजलि का लक्ष्य आगे चलकर एक वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है।

दिन में 12-13 घंटे पढ़ाई

Topper पुष्पांजलि ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा रिजल्ट आने पर बहुत अच्छा लग रहा है। वो कहती हैं कि जैसी मेहनत की थी, वैसा परिणाम मिला है। पुष्पांजलि ने बताया कि उसने इस परीक्षा के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी। 2021 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय में दाखिला लेने के बाद से वह कैंपस में ही रही और वहीं अपनी पढ़ाई की। स्कूल की छुट्टियों के दौरान भी, जब वह घर आती थी तो अपने पिता की देखरेख में अपनी पढ़ाई जारी रखती थी। वह प्रतिदिन 12 से 13 घंटे खुद से पढ़ाई करती थी। पुष्पांजलि का मानना ​​है कि अगर सही दिशा में कड़ी मेहनत की जाए, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, साइंस-आट्‌र्स में लड़कियों ने मारी बाजी, कॉमर्स में लड़कों का दबदबा

सिमुलतला स्कूल से स्टेट टॉपर

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए पुष्पांजलि का स्टेट टॉपर होना बहुत मायने रखता है। साल 2019 के बाद, पिछले 7 वर्षों से इस स्कूल का कोई भी छात्र स्टेट टॉपर नहीं बन पा रहा था। पुष्पांजलि की इस सफलता ने टॉपर्स फैक्ट्री की उस विरासत को फिर से ज़िंदा कर दिया है जो कुछ समय से शांत पड़ी थी। पुष्पांजलि के साथ-साथ इसी स्कूल के अभिनव कुमार (रैंक-6) और सुरभी सिंह (रैंक-10) ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है।

सरकार देगी इनाम और स्कॉलरशिप

बिहार सरकार की नई नीति के मुताबिक और स्टेट Topper होने के नाते पुष्पांजलि को 2 लाख रुपये का नकद इनाम, एक लैपटॉप और एक ज्ञपदकसम ई-बुक रीडर दिया जाएगा। इसके अलावा, उसे राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति (मेरिट स्कॉलरशिप) योजना के तहत अपनी इंटरमीडिएट स्तर की पढ़ाई में मदद के लिए हर महीने 2,000 की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

यह भी देखें : JDA की बड़ी लापरवाही! रामबाग का Smart Toilet बना खंडहर | High Court के पास गंदगी का अड्डा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2