KBP Times

Share Market; अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन होगा कारोबार, महावीर जयंति और गुड फ्राइडे की रहेगी छुट्टी

Share Market

Share Market: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला सप्ताह सिर्फ तीन दिन ही कार्य लेकर आएगा। यानि अगले हफ्ते सोमवार से Share Market सिर्फ 3 दिन ट्रेडिंग होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती और शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे। इससे पहले इस हफ्ते भी राम नवमी के कारण एक दिन बाजार बंद रहा था, जिससे ट्रेडिंग शेड्यूल पहले ही छोटा हो चुका है।

इस साल 16 छुट्टियां

साल 2026 में कुल 16 दिन Share Market बंद रहने वाला है, जिनमें से कुछ छुट्टियां पहले ही हो चुकी हैं। आने वाले महीनों में भी अलग-अलग त्योहारों और खास मौकों पर बाजार में कारोबार नहीं होगा। अप्रैल में 14 तारीख को अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के दिन बाजार बंद रहेगा। वहीं साल के दूसरे हिस्से में भी कई छुट्टियां तय हैं। जून में मुहर्रम, सितंबर में गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में गांधी जयंती और दशहरा, नवंबर में दिवाली और गुरु नानक जयंती, और दिसंबर में क्रिसमस के दिन ट्रेडिंग नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में जंग के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई

सर्राफा बाजार का कारोबार

कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज महावीर जयंती के दिन सुबह के सत्र 9 बजे से 5 बजे में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र 5 बजे से 11-30 बजे में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। वहीं गुड फ्राइडे के दिन  पूरे दिन बंद रहेगा, यानी सुबह और शाम दोनों सत्रों में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज महावीर जयंती और गुड फ्राइडे दोनों दिन पूरी तरह बंद रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में Share Market और कमोडिटी बाजार में छुट्टियों के कारण कारोबारी दिन कम रहेंगे।

यह भी देखें : ईरान-इजराइल तनाव का असर! क्या ठप हो जाएंगे जयपुर के उद्योग? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2