KBP Times

भरतपुर के नदबई में ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, सोना-चांदी से भरा बैग लूटा, आक्रोशित लोगों ने थाने को घेरा

Bharatpur Jeweler Murder

Bharatpur Jeweler Murder: राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई में एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. ज्वेलर को मारने के बाद बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी और कस्बे के लोग अस्पताल पहुंचे. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने मृतक ज्वेलर का शव स्ट्रेचर पर रखा और मुख्य बाजार से रैली निकालते हुए थाने के सामने पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. लोगों को प्रदर्शन को देखते हुए नदबई, उच्चैन और लखनपुर थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया. पुलिस की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए. आज गुरुवार को सुबह साढ़े 7 बजे एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए.

“बदमाशों ने पूरी योजना से उनपर हमला किया”
ज्वेलर की पत्नी शालू ने बताया कि हमलवार पहले से उसके पति की रेकी कर रहे थे, उनको पता था कि वो रोजाना कितने बजे दुकान बंद करते हैं और किस रास्ते से जाते है. आरोपियों को पता था कि उनके पास कीमती जेवरात रहते हैं. जिसके लिए बदमाशों ने उनपर हमला किया. शालू ने आगे बताया कि घटना से एक दिन पहले भी उनके घर के सामने 2 युवक खड़े थे वो फोन पर बात कर रहे थे. पहले तो उनको कुछ शक हुआ लेकिन बाद नजरअंदाज कर दिया. वहीं मृतक के छोटे भाई रुपेश ने बताया कि नगर तिराहे पर उनके बड़े भाई योगेंद्र की दुकान है जो घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर है. शाम साढ़े 7 बजे के करीब वो दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनके पास जेवरात से भरा बैग भी था. बदमाशों ने पूरी योजना से उनपर हमला किया.

यह भी पढ़ें: हरमाडा में निगम ने अतिक्रमण किए ध्वस्त, रास्ता हुआ साफ, आमजन को मिली राहत

“ये नहीं होना चाहिए था”
घटना की सूचना मिलने पर नदबई विधायक जगत सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये नहीं होना चाहिए था, ढील मेरी रही है, हमें सचेत रहना चाहिए था. यहां पिछले 18 महीने में 4-5 वारदातें हुई हैं, लेकिन पहली बार ऐसी घटना हुई है, जिसमें किसी की हत्या हुई है. बड़ी बेरहमी से हत्या हुई है छीना-छपटी हुई है.

“लचर कानून का अंधेरा आज नदबई में बिखर गया”
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि डर का साया, हर दिल में उतर गया, लचर कानून का अंधेरा आज नदबई में बिखर गया. मुख्यमंत्री जी के गृह तहसील नदबई में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को गोली मारकर की गई लूट और हत्या की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. भाजपा सरकार की लचर कानून-व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि आए दिन खुलेआम हत्या और लूट जैसी जघन्य वारदातें हो रही हैं. जब मुख्यमंत्री के अपने ही गृह ज़िले में जनता सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश के आम नागरिक किस भय और असुरक्षा में जी रहे होंगे, इसकी कल्पना से भी परे है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2