KBP Times

हरमाडा में निगम ने अतिक्रमण किए ध्वस्त, रास्ता हुआ साफ, आमजन को मिली राहत

encrochment

Jaipur News: राजधानी के हरमाडा क्षेत्र में मिलन सिनेमा के पास कॉलोनियों में नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम उपायुक्त, जोन, मुरलीपुरा तथा तहसीलदार रामपुरा डाबड़ी के निर्देश पर क्षेत्र में स्थित घनी आबादी वाली कालोनीयों में जेसीबी की मदद से सड़‌क सीमा मार्ग में आ रहे मकानों के आगे रेंप, चबुतरे आदि अवरोधों को हटाकर आवागमन को सुगम किया गया है।

जनता को मिली राहत

नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय आमजन ने राहत की सांस ली है। बता दें कि अनेक लोगों ने अपने घरों के आगे सड़‌क सीमा में रैंप, चबुतरे, खिड़ि‌यां बना ली थीं जिसके कारण रास्ते में यातायात बाधित हो रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन के संज्ञान में लाने पर हल्का पटवारी हरमाड़ा, जेईएन नगर निगम की उपस्थिति मे अतिक्रमण ध्वस्त कराये। अब कॉलोनीयों में रास्ता अतिक्रमण मुक्त होकर खुला खुला नजर आ रहा है और वाहनों को भी आवागमन में परेशानी नहीं हो रही है।

निगम ने दिया था सडक सीमाज्ञान कराने का पत्र

इससे पूर्व अधीशाषी अभियन्ता जयपुर नगर निगम जोन मुरलीपुरा (Jaipur News) ने 23 मार्च 2026 को तहसीलदार रामपुरा डाबरी को पत्र लिखकर वार्ड नंबर 2, खसरा नंबर 827 मोडियाली की ढाणी में सडक सीमाज्ञान कराए जाने निर्देश दिया ताकि सडक सीमा में आ रहे अतिक्रमण को हटाया जा सके।

उपमुख्यमंत्री की बजट घोषणा में सीसी सड़क निर्माण

अधीशाषी अभियन्ता जयपुर नगर निगम जोन मुरलीपुरा ने तहसीलदार रामपुरा डाबरी को लिखे पत्र में जानकारी दी कि वार्ड नं. 02 ( पुराना 04) में मोडियाली की ढाणी खसरा संख्या 827 हरमाडा में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा मद के अन्तर्गत सी. सी. सड़क का कार्य प्रगतिरत है। खसरा संख्या 827 मोडियाली की ढाणी में सड़क का सीमाज्ञान अस्पस्ट होने के कारण गीके पर आम निवासियों के द्वारा सड़क कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। अतः खसरा संख्या 827 मोडियाली की ढाणी में सड़क का सीमाज्ञान कराने का श्रम करावे ताकि सडक कार्य का सीमाज्ञान कराने का श्रम करावे ताकि सडक कार्य अविलम्ब पूरा किया जा सके।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2