RBSE 12th Result- राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक जारी कर सकता है. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिए हैं कि बोर्ड तेजी से मूल्यांकन कार्य पूरा कर रहा है ताकि समय पर नतीजे घोषित किए जा सकें. हाल ही में RBSE ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया है जिसके बाद अब 12वीं के छात्रों की उत्सुकता और बढ़ गई है. इस साल 10वीं में सीकर की छात्रा चेष्टा शर्मा ने 99% अंक हासिल कर टॉप किया जिससे छात्रों का उत्साह और भी बढ़ा है.
परीक्षा कब हुई थी?
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- RBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
- मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें
SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें:
अगर वेबसाइट स्लो हो, तो SMS से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है:
- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
- टाइप करें: RJ12 <स्पेस> रोल नंबर
- इसे 5676750 पर भेज दें
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा
यह भी पढ़ें : लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम
DigiLocker से भी देखें मार्कशीट:
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें
- मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें
- Education या Board Results सेक्शन में जाएं
- RBSE चुनें और कक्षा सेलेक्ट करें
- रोल नंबर डालें
- डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
यह भी देखें : जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर
छात्रों के लिए सलाह:
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों से ही अपडेट चेक करें ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह से बचा जा सके।



