KBP Times

लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम

Rajasthan Board 10th Result Declared

Rajasthan Board 10th Result Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. आज मंगलवार को दोपहर एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की है. इस बार परीक्षा परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा है. जो पिछले साल के मुकाबले 1.17 प्रतिशत अधिक है. साल 2025 में परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा था. इस साल लड़कियों का रिजल्ट 94.90 प्रतिशत और लड़कों का रिजल्ट 93.63 प्रतिशत रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है कि 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है. बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है जब मार्च महीने में रिजल्ट आया है. कई स्टूडेंट्स को हिंदी, साइंस, मैथ्स, संस्कृ, उर्दू और पंजाबी में 100 में से 100 अंक मिले हैं.

एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश मिले
बता दें कि राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से नया सत्र शुरू करने के निर्देश दिए गए थे. इसलिए तैयारियों को रफ्तार दिया गया और परिणाम से संबंधित काम समय पर निपटाए गए. इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं. 10 लाख 109 स्टूडेंटस ने दसवीं का एग्जाम दिया था. 27 फरवरी को परीक्षाएं खत्म हो गई थी. मात्र 25 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ये राजस्थान बोर्ड का ऐतहासिक कदम है. पहले जहां छात्रों को रिजल्ट का महीनों तक इंतजार करना पड़ता था लेकिन बोर्ड ने इस बार पूरी परिपाटी को ही बदल दिया. बोर्ड ने राज्य में 35 हजार से ज्यादा शिक्षकों को कॉपियां जांचने के लिए लगाया था. ताकि हर छात्र की उत्तर पुस्तिका का सही और निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

जल्दी रिजल्ट जारी होने से छात्रों को मिलेगा फायदा
रिजल्ट जल्दी जारी होने का सबसे बड़ा फायदा सीधे छात्रों को मिलने वाला है. अब उन्हें महीनों तक एडमिशन या आगे की पढ़ाई की प्लानिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. छात्र आसानी से 11वीं की स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस चुन सकेंगे. छात्रों को अच्छे स्कूलों और एडमिशन का समय मिल जाएगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

2

2