KBP Times

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग, पिंटरेस्ट के सीईओ

Social Media Ban For Kids

Technology-  आज के समय में सोशल मीडिया बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है। लेकिन अब इसे लेकर चिंता भी तेजी से बढ़ रही है. बिल रेडी जो पिंटरेस्ट के सीईओ हैं, उन्होंने दुनिया भर की सरकारों से एक बड़ी अपील की है. उनका कहना है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए. उनके मुताबिक ये प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए बनाए ही नहीं गए हैं बल्कि इनका मकसद सिर्फ यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा समय तक स्क्रीन पर बनाए रखना होता है.

बच्चों के लिए क्यों खतरनाक है सोशल मीडिया?

बिल रेडी का कहना है कि सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के दिमाग और व्यवहार पर असर डाल सकता है. इससे कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जैसे:

  • ध्यान लगाने में दिक्कत
  • एंग्जायटी और तनाव
  •  डिप्रेशन जैसी मानसिक परेशानियां

उन्होंने यह भी बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं है. कई बार बच्चे अनजान लोगों के संपर्क में आ जाते हैं जो उनके लिए खतरा बन सकता है.

यह भी पढ़ें : iPhone Users Alert: एक गलत क्लिक से हैक हो सकता है आपका फोन, खतरनाक स्पाइवेयर का खुलासा

 दूसरे देशों में क्या हो रहा है?

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लागू कर दिया है. अब कई और देश भी इस तरह के नियम लाने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी देखें : राजस्थान को मजार मुक्त बनाएंगे |अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर बड़ा बयान 

“बच्चों पर सबसे बड़ा एक्सपेरिमेंट”

बिल रेडी ने सोशल मीडिया को बच्चों पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा “सोशल एक्सपेरिमेंट” बताया है. क्लासरूम में अब बच्चों का ध्यान लगाए रखने के लिए स्क्रीन लग गई हैं. उनका कहना है कि अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं है कि लंबे समय में इसका बच्चों के विकास पर क्या असर पड़ेगा. उन्होंने टेक कंपनियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों की सुरक्षा के लिए और मजबूत कदम उठाने चाहिए, लेकिन इस दिशा में अभी तक ज्यादा काम नहीं हुआ है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2