KBP Times

बाड़मेर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी को कॉल करके बुलाया. दोनों ने मिलकर युवक का गला दबाकर हत्या कर दी. युवक का शव सुबह घर के कमरे में मिला. पुलिस ने रविवार रात को पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.

दोनों के बीच अक्सर होता था झगड़ा
पुलिस के अनुसार, प्रेमाराम मेघवाल के बेटे महेंद्र मेघवाल(23) जो मलवा गोयलान का रहने वाला था. इसकी शादी करीब 4 साल पहले बागूंडी निवासी अनु देवी(23) से हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. समाज के लोगों ने कई बार उनका समझौता भी करवाया था. बताया जा रहा है कि अनु अपने पति महेंद्र मेघवाल से प्यार नहीं करती ती और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी. वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की बात कहती थी. जिसकी वजह से पति-पत्नी में झगड़े बढ़ गए थे. बीते शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद अनु ने अपने प्रेमी तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमराराम जो कि सरकारी प्राथमिक स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर तैनात है उसे फोन कर अपने घर बुलाया. अमराराम ने वहां पहुंचने के बाद अनु के साथ मिलकर उसके पति महेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों ने शव को चारपाई पर ही छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: जयपुर में हीरापुरा, आमेर, जगतपुरा तक चलेगी मेट्रो, बस्सी का सपना फिर अधूरा, CM भजनलाल ने नई कार्य योजना के दिए निर्देश

पुलिस ने पति और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया
शनिवार सुबह जब महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ. उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो महेंद्र चारपाई पर मृत पड़ा हुआ था. उसके गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ, उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही गिड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की गहन पूछताछ में अनु और अमराराम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

2

2