KBP Times

राजस्थान में बेमौसम बारिश से बदला मौसम, ओले गिरने की चेतावनी, कहां-कहां होगी बारिश? जानें पूरा अपडेट

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update:राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश होने से मौसम बदल गया है. राज्य के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन हल्की बरसात का दौर देखा गया. मौसम विभाग जयपुर ने आज प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी है. इससे पहले बुधवार को भी 5 से ज्यादा जिलों में बारिश के साथ ओले गिर थे. जिसकी वजह से दिन के तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है. मौसम केंद्र के अनुसार, नए सिस्टम का असर 20 मार्च तक रहेगा. मौसम के नए सिस्टम के एक्टिव होने से गुरुवार सुबह से जालोर,श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और जयपुर सहित कई जिलों में बरसात हुई है.

9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग जयपुर ने आज गुरुवार को बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जोधपुर, नागौर, जालोर, सीकर और झुंझुनूं में ऑरेज अलर्ट जारी किया है. यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. बांसवाड़ा और डूंगरपुर को छोड़कर बाकी के पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट है. वहीं बदले मौसम ने तापमान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जैसलमेर में तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 25.4 सेल्सियस पर आ गया है. श्रीगंगानगर और बीकानेर के तापमान में 6 से 8 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं झुंझुनूं और चुरू में बुधवार को तूफानी बारिश के बाद ओले गिरे, जिससे वातावरण में अचानक सिहरन पैदा हो गई.

यह भी पढ़ें: कनाडा और यूके के दल ने ईरान और अमेरिका युद्व पर जताई चिंता, अजमेर दरगाह में मांगी विश्व शांति की दुआ

बाड़मेर में ईसबगोल की फसल खराब
बाड़मेर में बुधवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे खेतों में खड़ी और कटी ईसबगोल व जीरे की फसल बर्बाद हो गई. बीकानेर में भी आज सुबह हल्की बारिश देखने को मिली. बारिश के चलते जिले के तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर में आज और कल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

करंट लगने से दो भाईयों की मौत
वहीं जैसलमेर जिले के सागड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात हाईटेंशन लाइन टूटगर गिर गई. जिससे खेत में जा रहे बाइक सवार 2 भाई इसकी चपेट में आ गए. दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना सुबह 10 बजे के करीब मिली. जिसके बाद पुलिस और परिवार को घटना की जानकारी दी गई. हादसे में विक्रम सिंह(25) और राजू सिंह(20) की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों भाई बुधवार रात करीब 9 बजे मेघा गांव से अपने खेत(मेघापार) जा रहे थे. वे अंधेरे में सड़क पर गिरे तार को नहीं देख पाए और करंट की चपेट में आ गए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shani dev

शनि की साढ़ेसाती में किन चीजों का करें दान, किन गलतियों से बचें ?

Rice Cooking

जानिए खिले खिले चावल बनाने का तरीका

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

2

2