KBP Times

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद, ईरान के ड्रोन हमले से लगी आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान

Dubai International Airport

Dubai Airport Closed: ईरान-अमेरिका इजरायल युद्ध का आज(16 मार्च) 17वां दिन है. 28 फरवरी 2026 को जंग की शुरुआत हुई थी,जो बहुत तेजी से बढ़ रही है. दुबई पर अब तक कई बार हमले किए जा चुके हैं. सोमवार सुबह एक ड्रोन गिरने के बाद भी जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी. वहां मौजूद एक फ्यूल टैंक में आग लग गई. सुरक्षा को देखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को बंद कर दिया गया है. दुबई मीडिया के मुताबिक, सिविल डिफेंस की टीमों ने दुबई एयरपोर्ट के पास मौजूद फ्यूल टैंक में आग लगने से ब्लास्ट हुआ था. हालांकि आग पर कुछ देर बाद ही काबू पा लिया गया.

एमिरेट्स की फ्लाइट कोच्चि वापस लौटी
वहीं दुबई एयरपोर्ट्स की तरफ से बताया गया कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ उड़ानों को अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांसफर किया जा रहा है. एयरपोर्ट स्ट्रीट और टनल पर यातायात अस्थायी रूप से बंद किया गया है. भारत से दुबई जाने वाले एमिरेट्स की फ्लाइट को सुरक्षा कारणों के चलते वापस कोच्चि लौट आई हैं. यात्रियों को यहां एयरपोर्ट परिसर पर बैठाया गया है. दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का ऐलान किया है. साथ ही साफ तौर पर कहा गया है कि कोई भी एयरपोर्ट पर न आए. लोगों से अपील की गई है कि अपनी फ्लाइट को लेकर सभी अपडेट ऑनलाइन चेक करें.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी रहेगी जंग! ईरान में सीजफायर से डोनाल्ड ट्रंप का साफ इनकार

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता
हाल ही के दिनों में एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन खतरों के कई मामले सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान UAE पहले ही ईरान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है. जिसका असर एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं पर पड़ा है. ईरान UAE पर करीब 1,800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है. इस हमलेबाजी के चलते खाड़ी में वित्तीय केंद्र में हवाई यात्रा बार-बार बाधित हुई है. हालांकि अधिकतर मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2