KBP Times

गोवा में नई शुरुआत के साथ ‘अनुपमा’ की जिंदगी में फिर आई नई उम्मीद, प्रोमो ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

Anupama Goa New Promo

Anupamaa- अनुपमा एक बार फिर चर्चा में है रूपाली गांगुली का यह पॉपुलर शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. अपनी इमोशनल स्टोरी, मजबूत किरदारों और लगातार आने वाले ट्विस्ट की वजह से यह शो लंबे समय से लोगों को बांधे हुए है. पिछले कुछ सालों में इस शो ने सिर्फ मनोरंजन ही नहीं किया बल्कि कई सामाजिक मुद्दों को भी छुआ है. यही वजह है कि दर्शक हर नए एपिसोड और ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.

अनुपमा की नई शुरुआत से नया मोड़

नए प्रोमो में कहानी में एक छोटा सा लीप दिखाया गया है. लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. अब अनुपमा गोवा पहुंच चुकी है और वहां अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करती नजर आ रही है. प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा समुद्र किनारे साइकिल चलाते हुए दिखाई देती है. उसके पीछे एक छोटी बच्ची बैठी होती है जो खुशी से उसे साइकिल तेज चलाने के लिए कहती है. यह सीन काफी प्यारा और खुशमिजाज लगता है. इसके बाद अनुपमा समुद्र किनारे लगी दुकानों के बीच अपने खाने का स्टॉल लगाने के लिए जगह ढूंढती नजर आती है. काफी देर देखने के बाद उसे लहरों के पास एक जगह पसंद आती है और वह वहीं अपना फूड स्टॉल शुरू करने का फैसला करती है.

यह भी पढ़ें : कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? मॉडल से एंटरप्रेन्योर तक का सफर

अनुपमा लोगों को अपने स्नैक्स चखने के लिए बुलाती है, लेकिन तभी वहां से गुजर रहा एक कपल सवाल करता है कि गोवा के बीच पर कोई ढोकला क्यों खाना चाहेगा. यह सुनकर अनुपमा थोड़ी हैरान और परेशान हो जाती है. तभी प्रोमो में एक नया ट्विस्ट आता है. हाल ही में शो में एंट्री लेने वाले Sachin Tyagi बीच पर बैठे दिखाई देते हैं. जैसे ही समुद्र की लहरें पास आती हैं, वह “थ्री, टू, वन” गिनना शुरू करते हैं. अचानक एक तेज लहर आती है, जिससे अनुपमा का बैलेंस बिगड़ जाता है और उसका स्टॉल गिर जाता है.

यह भी देखें : सरकारी नौकरी क्यों? युवाओं को Vasundhara Raje की बड़ी सलाह 

जब अनुपमा उठने की कोशिश करती है, तो सचिन त्यागी का किरदार उसकी ओर बढ़ता है. ऐसा लगता है कि वह उसकी मदद करेगा, लेकिन वह उसे उठाने के बजाय उसके हाथ में एक छोटा सा कागज दे देता है और वहां से चला जाता है. जब अनुपमा उस कागज को खोलती है तो उसमें एक मोटिवेशनल कोट लिखा होता है. उसे जाते हुए देखकर अनुपमा सोच में पड़ जाती है.

गोवा में नई शुरुआत या नई मोहब्बत?

इस प्रोमो के सामने आने के बाद दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. क्या गोवा में अनुपमा की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री होने वाली है? उसके साथ दिखाई देने वाली छोटी बच्ची कौन है? और क्या प्रार्थना की मौत का अनुपमा के गोवा आने से कोई संबंध है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए दर्शकों को शो देखना होगा. यह शो हर रात 10 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2