Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग जयपुर ने 10 और 11 मार्च को प्रदेश के चार जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. यहां 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.
इस साल गर्मी का दौर लंबा चलेगा!
मौसम विभाग की मानें तो इस साल गर्मी का दौर लंबा चल सकता है. अमेरिकी मौसम एजेंसी अलनीनो के कारण मानसून भी डिस्टर्ब हो सकता है. फरवरी महीने में उत्तर और मध्य भारत में बारिश कम हुई है. सूर्य की गर्मी सीधे सतह पर पहुंच रही है, जिससे जमीन तेजी से गर्म हो रही है. पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. अमेरिकी मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, अगले तीन महीने ला-नीना और अलनीनो परिस्थिति के आसार नहीं है. जून महीने की शुरुआत में अलनीनो दस्तक दे सकता है. इसी दौरान मानसून की एंट्री होती है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान की बहू बनेगी IPS अंशिका, जानिए कैसे शुरू हुई दो IPS अफसरों की लव स्टोरी
राजधानी जयपुर में भी बढ़ी गर्मी
राजधानी जयपुर में भी गर्मी लगातार बढ़ रही है. सोमवार को यहां 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा. तेज धूप की वजह से देर शाम तक गर्मी की स्थिति रही. जयपुर में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि हना में नमी का स्तर घटकर करीब 30 प्रतिशत रह गया.
बाड़मेर में तापमान 40 पार
बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पिलानी में 39.5 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के अधिकांश शहरों में सोमवार को तापमान साफ रहा. दिनभर धूप रही.



