KBP Times

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया शिलान्यास, कहा- सिर्फ़ एक सपना बनकर नहीं…

Kota Bundi Airport

Kota Bundi Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (7 मार्च) कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया. इस दौरान कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है. करीब 1500 करोड़ रुपए में बनने जा रहा एयरपोर्ट आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति देने वाला है. मुझे याद है कि नवंबर 2023 में जब मैं कोटा आया था तब मैंने कोटा की जनता से एक वादा किया था कि कोटा का एयरपोर्ट एक सपना नहीं रहेगा बल्कि उसे साकार करके दिखाया जाएगा. आज कोटा एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है. अब तक कोटा के लोगों को जयपुर या जोधपुर जाकर फ्लाइट लेनी होती थी लेकिन अब जब यह एयरपोर्ट शुरू होगा तो यहां यात्रा भी आसान होगी और व्यापार भी बढ़ेगा. यह केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि ऊर्जा का भी एक बड़ा क्षेत्र है.

“हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो देश-दुनिया से पर्यटक आएंगे”
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि कोटा और हाड़ौती की यह धरती उद्यम और आस्था का एक बड़ा केंद्र है. जब हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो देश और दुनिया से पर्यटक यहां आएंगे. इसका सीधा लाभ यहां के युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा. अभी पिछले हफ़्ते ही मुझे राजस्थान आने का मौका मिला. अजमेर की पवित्र धरती से हमने राजस्थान के विकास से जुड़े हज़ारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उसी कार्यक्रम में राजस्थान के 21,000 से ज़्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए थे. आज मुझे कोटा से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को शुरु करने का अवसर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: “राहुल बाबा जितना विरोध करना है कर लो…” हरिद्वार में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- 2027 में BJP फिर बनाएगी सरकार

“कोटा का एयरपोर्ट सिर्फ़ एक सपना बनकर नहीं रहेगा”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि मुझे याद है कि नवंबर 2023 में जब मैं कोटा आया था, तो मैंने कोटा के जनता से एक वादा किया था. मैंने कहा था कि कोटा का एयरपोर्ट सिर्फ़ एक सपना बनकर नहीं रहेगा, बल्कि उसको साकार करके दिखाया जाएगा. आज मुझे प्रसन्नता है कि वो क्षण आ गया है जब कोटा एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य शुरु होने जा रहा है. कोटा केवल शिक्षा का ही नहीं बल्कि ऊर्जा का भी एक बड़ा केंद्र है. कोटा वह अनोखा क्षेत्र है जहां न्यूक्लियर हो, कोयला आधारित हो, गैस और पानी हो ऊर्जा के लगभग सभी स्रोतों से बिजली का उत्पादन होता है.

उन्होंने (Narendra Modi) कहा कि वैसे भी कोटा आज कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेज़ी से चारों तरफ जुड़ रहा है और बढ़ रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, कोटा के दोनों प्रमुखों रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है. बीते 11 वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों में बने नए एयरपोर्ट ने विकास को नई गति दी है. 2014 से पहले देश में सिर्फ़ 70 के करीब एयरपोर्ट बने थे. आज यह संख्या बढ़कर 160 से ज़्यादा हो गई है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2