KBP Times

“राहुल बाबा जितना विरोध करना है कर लो…” हरिद्वार में अमित शाह ने भरी हुंकार, बोले- 2027 में BJP फिर बनाएगी सरकार

Amit Shah

Amit Shah: उत्तराखंड के हरिद्वार में आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार को चार साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के तमाम मंत्री विधायक कार्यक्रम में पहुंचे हैं. कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गण और विशाल समारोह में आए हुए लोगों आप सभी को राम राम. जहां पूरे देश की आस्था निवास करती है, पूरे देश के सभी अखाड़ों के, सभी प्रकार के संगठनों के संत जहां निवास करते हैं, उस देवभूमि उत्तराखंड को प्रणाम करके मैं अपनी बात की शुरुआत करता हूं. मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को बताने आया हूं कि एक ज़माना था तब उत्तराखंड देवभूमि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थी. अलग राज्य और अलग पहचान की मांग हो रही थी. उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए उत्तराखंड के युवा मैदान में उतरे. उस समय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सहन न हो सके, ऐसा दमन युवाओं पर किया था.

“1900 युवाओं को पुलिस आरक्षियों की नौकरी मिल गई”
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 150 साल पुराने कानून, जिसको बनाने का उद्देश्य था अंग्रेज सरकार की हुकूमत को लंबा चलाना, वो समाप्त करके हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए न्याय संहिता बनाई गई है. मैं ज्यादा कहना नहीं चाहता, परंतु इतना जरूर कहना चाहता हूं कि कानून के 2028 में कम्प्लीट इम्प्लिमेंटेशन हो जाएगा. उसके बाद कोई भी नागरिक पुलिस थाने में जाकर एफआईआर कराएगा, तीन साल में सुप्रीम कोर्ट तक की पूरी न्याय प्रणाली समाप्त हो जाएगी. अब समय पर न्याय मिलेगा. यह दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय संहिताएं हैं और यह दुनिया की सबसे वैज्ञानिक न्याय संहिता हैं. मेरा आग्रह है कि आप सभी लोग जरूर इसको देखें. आज यहां पर जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं, 1900 युवाओं को पुलिस आरक्षियों की नौकरी मिल गई है.

यह भी पढ़ें: “यूक्रेन जाकर देखें लड़ाई के मैदान…” केरल में IT फ्रेटरनिटी के इंटरैक्टिव सेशन में बोले राहुल गांधी

“कांग्रेस की सरकार होती तो यह नौकरियां आपको मिलती क्या”
अमित शाह ने कहा कि मैं सभी युवाओं से मन से पूछना चाहता हूं, अगर कांग्रेस की सरकार होती तो यह नौकरियां आपको मिलती क्या? पर्ची भी चाहिए होती और खर्ची भी लगती.दोनों लगता. अब कोई सिफारिश की जरूरत नहीं, कोई रिश्वत नहीं देनी है. पहाड़ पर रहने वाला हमारी बूढ़ी मां का बेटा कोई सिफारिश के बिना आज नौकरी प्राप्त करके अपने घर जा रहा है. इसी को शासन कहते हैं. धामी ने जो नकल विरोधी कानून बनाया है, उस कानून ने एक प्रकार की पारदर्शिता रोजगार क्षेत्र में लाई है.

“राहुल बाबा, जितना विरोध करना है कर लो”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण आजादी से अब तक उनको नागरिकता से वंचित रखा गया. ढेर सारी यातनाएं झेलकर हमारे देश में शरणार्थी बनकर आए हैं. अपना धर्म बचाने के लिए, अपने परिवारों की महिलाओं का सम्मान बचाने के लिए, क्या भारत उनको नागरिकता नहीं देगा. राहुल बाबा, जितना विरोध करना है कर लो, हम नागरिकता दे कर रहेंगे, आप हमें नहीं रोक सकते. जिन लोगों को आज नागरिकता मिली है, उन सभी लोगों को मेरी ढेर सारी बधाइयां हैं. भाइयों-बहनों, 2024 के आम चुनाव में नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, लगातार तीसरी बार. छह दशक के बाद ये घटना हो रही है. 2024 में ही ओडिशा में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना, हरियाणा में हैट्रिक बनाई, महाराष्ट्र में हैट्रिक बनाई, और फिर 2025 में दिल्ली में आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया.

“2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है”
अमित शाह ने कहा कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई. केरल के तिरुवनंतपुरम में पहली बार भाजपा का भगवा लहराया. महाराष्ट्र में भी हमने विजय प्राप्त की. 2026 में बंगाल और तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनने जा रही है. मगर 2027 का उद्घाटन देवभूमि वालों, आप लोगों को करना है. 2027 में फिर से पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2