KBP Times

“ये दुखद है…” नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर बोले जदयू कार्यकर्ता

Nitish Kumar

Nitish Kumar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा जताई है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे जदयू कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है. एक कार्यकर्ता ने कहा कि ये दुखद है. जो नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते रहे. बिहार की जनता उन्हें अपना परिवार मानती है. नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई यहां मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है. हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहें.

“वे अपने मन से गए हैं”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि नीतीश कुमार ने तीन साल पहले कहा था कि हमें राज्यसभा जाने की इच्छा है. अभी कोई उन्हें वहां नहीं भेज सकता, वे अपने मन से गए हैं. सरकार आगे भी उनकी इच्छा के अनुसार ही चलती रहेगी.

“BJP अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है”
सीएम नीतीश के राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा पर उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आई है. सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पूरा विपक्ष पहले ही इस बात को कह रहा था कि भारतीय जनता पार्टी बैक डोर से बिहार की सत्ता हासिल करना चाहती है. अब जिस तरह से चर्चाएं आ रही हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, राज्यसभा जाएंगे. राज्यसभा का नामांकन करेंगे. समाजवादी पार्टी समझती है कि बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर सरकार बनी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी अब वहां सत्ता हासिल करना चाहती है, अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है.

यह भी पढ़ें: बिहार को मिलेगा नया ‘मुख्यमंत्री’, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बवाल के बीच खुद किया क्लियर

“जो बिहार की स्थिति है, वो चिंताजनक है”
उन्होंने आगे कहा कि चिंता का भी विषय है क्योंकि जहां-जहां राज्यों में भाजपा की सरकार हैं, उन राज्यों का माहौल कैसा है, वहां केवल हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, भजन-कीर्तन जैसे मुद्दे गूंजते हैं, कहीं कोई विकास की बात नहीं होती. इसलिए नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं रहेंगे, ये तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन जो बिहार की स्थिति है, वो चिंताजनक है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

2

2