KBP Times

बिहार को मिलेगा नया ‘मुख्यमंत्री’, नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बवाल के बीच खुद किया क्लियर

Nitish Kumar

Nitish Kumar: बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. सीएम नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र भरना लगभग तय माना जा रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.

नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.

&

“आपके अनुभव-नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा सुदृढ़ होगी”
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. विश्वास है कि आपके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी.

यह भी पढ़ें: ईरान का जवाब, सऊदी अरब में अरामको की रिफाइनरी पर हमला, इजराइल-कतर और बहरीन पर भी अटैक

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने क्या कहा?
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी ने कहा कि 12 बजे के आस-पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं. वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के सभी नेताओं के (राज्यसभा चुनाव के लिए)नामांकन में भाग लेंगे। नामांकन 1.30 बजे से 2 बजे के बीच होगा और 12 बजे के आस-पास केंद्रीय गृह मंत्री बिहार आएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत NDA के सभी नेताओं के नामांकन में भाग लेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2