KBP Times

इज़राइल के ईरान पर हमले को लेकर ओवैसी ने PM मोदी से पूछा सवाल, कहा- ‘भारत को क्या हासिल…

Asaduddin Owaisi

Israel Attack Iran: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ़ प्रिवेंटिव मिसाइल हमला करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं. हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री का एयरक्राफ्ट हवा में होता और ऐसा हमला होता, तो कौन जिम्मेदार होता? प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें बताया था कि इज़राइल ईरान पर हमला करने वाला है. अगर उन्होंने ऐसा किया था, तो प्रधानमंत्री को तुरंत अपना दौरा खत्म करके देश लौट जाना चाहिए था.

“संदेश जाएगा कि भारत इज़राइल के साथ”
ओवैसी ने आगे कहा कि अगर इज़राइल ने हमें यह नहीं बताया कि वह अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है, तो इज़राइल ने हमें धोखा दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए नरसंहार को छिपाने के लिए किया है. इससे यह संदेश जाएगा कि भारत इज़राइल के साथ है, ईरान के साथ नहीं. इस हमले से भारत को क्या हासिल हो रहा है?

“प्रधानमंत्री और भाजपा को जवाब देना चाहिए”
AIMIM प्रमुख ने कहा कि 10 मिलियन भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में रहते हैं. उन देशों के आम नागरिकों को इससे क्या संदेश जाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा खत्म होते ही इज़राइल ने ईरान पर हमला कर दिया? बहरीन और कतर पर हमला हो गया, और सऊदी अरब पर भी हमला हो सकता है. हम हमेशा तटस्थ रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री, भाजपा को समझना चाहिए कि इस मामले में हमारी 80 साल की तटस्थ रहने की विरासत का क्या हुआ? बहुत गलत संदेश गया है. ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब प्रधानमंत्री और भाजपा को देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इज़राइल ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का इस्तेमाल हमला करने और दुनिया को यह बताने के लिए किया कि भारत उनके साथ है. यह धोखा है. हम प्रधानमंत्री और भाजपा से पूछते हैं कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें यह बताया था? ओवैसी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि ईरान में जो 50,000 और इज़राइल में जो 10,000 भारतीय नागरिक हैं उन्हें वापस लाया जाए.

यह भी पढ़ें: बरनाला रैली में नरवणे की किताब को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुए राहुल गांधी, जानें क्या कहा?

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने ईरान पर US-इज़राइल के जॉइंट अटैक पर कहा कि मेरी दुआएं ईरान के लोगों के साथ हैं, जो रमज़ान के पवित्र महीने में बेंजामिन नेतन्याहू की फ्रस्ट्रेशन का शिकार हुए हैं. मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि ईरान को ताकत और हिम्मत दे ताकि वह इज़रायल का सामना कर सके और कामयाबी हासिल कर सके. साथ ही, मैं दुआ करती हूं कि देश भर से वहां फंसे हमारे लोग सुरक्षित अपने घरों को लौट आएं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2