KBP Times

बरनाला रैली में नरवणे की किताब को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुए राहुल गांधी, जानें क्या कहा?

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: पंजाब के बरनाला में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसान महा चौपाल को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पंजाब हमारी ताकत है. जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे सच में बहुत मज़ा आता है क्योंकि मुझे हिंदुस्तान की शक्ति और नींव यहां दिखता है. आप हमारे रक्षक हो, आप हमारी नींव हो और हम आपसे प्यार करते हैं. वहीं उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि एमएम नरवणे ने एक किताब लिखी है. जिसमें उन्होंने लिखा कि चाइना के टैंक हिंदुस्तान के अंदर आ रहे थे, मैंने रक्षा मंत्री को फोन लगाया और पूछा कि मेरे लिए क्या ऑर्डर हैं, रक्षा मंत्री ने जवाब नहीं. इसके बाद मैंने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर को फोन लगाया मेरे लिए क्या ऑर्डर हैं कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद विदेश मंत्री को फोन लगाया पूछा मेरे लिए क्या ऑर्डर हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

“न प्रधानमंत्री, न रक्षा मंत्री ने ऑर्डर दिया”
राहुल गांधी ने आगे कहा कि किताब में आगे लिखा कि नरवणे जी ने दूसरी बार रक्षा मंत्री को फोन लगाया कहा कि चाइना के टैंक देश के अंदर आ रहे हैं 2 घंटे से मैं सवाल कर रहा हूं कि मेरे लिए क्या ऑर्डर हैं जवाब नहीं मिल रहा है. आप प्रधानमंत्री जी से पूछिए मुझे क्या करना है. रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री को फोन किया उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा होगा कि नरवणे जी का फोन आया चाइना के सेना अंदर आ रही है वो ऑर्डर चाहते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेना पर फायर करने का आदेश केवल देश का प्रधानमंत्री दे सकता है. ना आर्मी चीफ दे सकता है ना रक्षा मंत्री. नरवणे जी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या में फायर कर सकता हूं? 2 घंटे तक कुछ जवाब नहीं मिला. उसके बाद नरवणे जी को आदेश मिलता है जो उचित लगे वो करो. मतलब प्रधानमंत्री ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की. नरवणे जी अपनी किताब में लिखते हैं मुझे लगा कि मैं अकेला खड़ा हूं मुझे न प्रधानमंत्री, न रक्षा मंत्री ने ऑर्डर दिया.

यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिका का ईरान पर हमला, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी को बनाया निशाना, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

वहीं सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को भी मैसेज देना चाहता हूं. काम टीमवर्क से होता है. एक खिलाड़ी गेम नहीं जीत सकता. यहां हमारी पूरी टीम बैठी है और मैं सबको मैसेज देना चाहता हूं खड़गे जी की तरफ से और मेरी तरफ से कि टीम प्लेयर बनो, नहीं तो हम तुम्हें रिजर्व में बैठा देंगे. तुम कितने भी बड़े क्यों न हो. मैं तुम्हें बता रहा हूं, तुम कितने भी बड़े क्यों न हो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं है. आप टीम प्लेयर बनो और अगर नहीं बने तो फिर मैं और खड़गे जी आपको ठीक कर देंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2