KBP Times

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर हमला, राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी को बनाया निशाना, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

Israel-US attack on Iran

Israel-US attack on Iran: इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला किया है. ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया है. इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया गया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है. ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनई तेहरान में नहीं है. उनको सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. ईरान की सरकार न्यूज एजेंसी तस्नीम के अनुसार, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम नेता अली खामेनई के आवास पर सात मिसाइल गिरे हैं. इससे काफी नुकसान हुआ है. वहीं अमेरिका अपने युद्धपोत अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमले कर रहा है. इस हमले में अमेरिकी नौसेना और वायुसेना भी शामिल है. अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि उसके हमले अभी ईरान में जारी है. ईरान के कॉम शहर पर हमला किया गया है.

इजरायल ने कई शहरों में किया अलर्ट
वहीं दूसरी तरफ इजरायल ने एहतियान अपने शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया है. इजरायल में सभी को घरों के अंदर जाने के कहा गया है. स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. यरुशलम और तेल अवीव में सायरन सुनाई दे रहे हैं. इज़राइल ने ईरान के खिलाफ बचाव के लिए हमला किया है. इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में “इज़राइल की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंकाओं के लिए तैयार किया जा सके. इज़राइली रक्षा मंत्री ने कहा इज़राइल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है.

यह भी पढ़ें: “इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग…” अजमेर में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
जॉर्डन के हशमाइट किंगडम में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें लिखा है कि इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए, जॉर्डन में सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का ध्यान से पालन करें. जॉर्डन में सभी भारतीय पर्यटकों को यह भी सलाह दी जाती है कि कमर्शियल फ्लाइट्स का ऑपरेशन रुक जाए, उससे पहले वे तुरंत देश छोड़ दें. किसी भी इमरजेंसी में, कोई भी दूतावास से 00962-770 422 276 पर संपर्क कर सकता है.

“पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए”
वहीं इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया. यह लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की आशंका के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है. IDF इस बात पर ज़ोर देता है कि लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया जाता है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2