KBP Times

“इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग…” अजमेर में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

PM Modi

PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(28 फरवरी) राजस्थान के अजमेर दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने यहां 16,686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसी मंच से राजस्थान के 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातर युवाशक्ति को सशक्त कर रही है. 2 साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें चमकती रहती थी, आती रहती थी. अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है.

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना
वहीं उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ. इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कार्यक्रम में आए थे. दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां उनके कर्ता धर्ता भी एक छत के नीचे आए थे. सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की. हताशा निराशा में डूबी कांग्रेस ने दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की. इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए पूरा ड्रामा किया. कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और इसका बदला वे भारत को बदनाम करके ले रही है.

यह भी पढ़ें: अजमेर दौरे पर PM मोदी, HPV टीकाकरण अभियान और 16,686 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

“INC के बजाय MMC बन गई है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी कांग्रेस, INC इंडियन नेशनल कांग्रेस थी लेकिन अब INC नहीं बची है इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बची है. आज वो INC के बजाय MMC बन गई है. MMC यानि मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है. इतिहास गवाह है मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया. आज कांग्रेस भी वही कर रही है. माओवादी भी भारत की समृद्धि हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं. ये घात लगाकर हमला करते हैं. कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2