KBP Times

अजमेर दौरे पर PM मोदी, HPV टीकाकरण अभियान और 16,686 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi

PM Modi Ajmer Visit: राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को 14 साल की लड़कियों के लिए पूरे देश में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया. इस प्रोग्राम का टारगेट हर साल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 साल की लगभग 1.15 करोड़ लड़कियों को वैक्सीन लगाना है। वैक्सीन तय सरकारी हेल्थ सेंटर पर मुफ़्त में दी जाएगी. इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर आस्था और शौर्य की धरती है. यहां तीर्थ भी है और क्रांति वीरों के पदचिन्ह भी हैं. मैं कल ही इजराइल से लौटा हूं. राजस्थान के सपूत मेजर दलपत जी के शौर्य को इजराइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं. मुझे भी इजराइल की संसद में मेजर दलपत सिंह जी के शौर्य को नमन करने का सौभाग्य मिला.

“युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे”
पीएम मोदी (PM Narender Modi) ने आगे कहा था कि कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं. मुझे संतोष है कि आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है. विकास के जिन वायदों के साथ भाजपा सरकार आई थी उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है. थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान के विकास से जुड़ी करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे और राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे.

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला केस से बरी होने के बाद केजरीवाल-कांग्रेस में जुबानी जंग, उदित राज ने बताया बीजेपी की ‘B’ टीम

“अजमेर से HPV टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है”
प्रधानमंत्री (PM Narender Modi) ने कहा कि आज वीरांगनाओं की इस धरती से मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला है. अजमेर से HPV टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है. ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है.

“भारत की दिशा में बढ़ते हुए कदम हैं”
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए HPV वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया गया है. ये विकसित भारत की दिशा में बढ़ते हुए कदम हैं. राजस्थान भी विकसिक भारत 2047 के आपके विजन का ग्रोथ इंजन बनेगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2