KBP Times

कांग्रेस OBC के समन्वयक राजेन्द्र सेन बोले, ‘सरकार बालिकाओ को सुरक्षा देने में फेल’

child abuse

Bikaner Tragedy : OBC एडवाईजरी काउंसिल के सदस्य , आल इंडिया कांग्रेस OBC के निवर्तमान राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन ने राज्य सरकार पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा देने में विफल बताया है। राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर दुःख प्रकट करते हुए राजेन्द्र सेन ने सरकार की कानून एवं पुलिस व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर ऐसे दरिंदो को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सेन ने सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने की मांगी की।

कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश

राजेन्द्र सैन ने कहा कि बालिका दुष्कर्म और हत्या के अपराध ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। परिजनों के अनुसार, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से लगातार गुहार लगाई जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने भी आरोप लगाया है कि मामले में तेजी नहीं दिखाई जा रही, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : PM से पहले CM का दौरा, महाना छठी और हनुमंत कथा के चलते अलर्ट मोड पर अजमेर जिला प्रशासन

चेतावनी

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। लोगों की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़िता को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। सैन ने कहा कि इस गंभीर मामले ने एक बार फिर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की नीतियों की पोल खोल दी है

यह भी देखें : राजस्थान में प्राइवेट बसों का चक्का जाम | जयपुर सिंधी कैंप पर हाहाकार 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2