KBP Times

विरोष की शादी’ – रश्मिका और विजय ने फैंस को दिया सरप्राइज, उदयपुर में होगी शादी

Virosh Wedding

Entertainment-  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की खबर खुद कन्फर्म कर दी है। लंबे समय से चल रही अफवाहों पर अब दोनों ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। रविवार को दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी शादी की जानकारी दी और अपने रिश्ते को एक खास नाम भी दिया।

 कार्ड में लिखा खास मैसेज

शेयर किए गए नोट में लिखा गया – हमारे प्यारे दोस्तों, आप हमेशा से हमारे साथ रहे हैं और आपने हमें बहुत प्यार दिया है। आपने हमारे रिश्ते को एक नाम दिया – ‘विरोष’। इसलिए आज हम अपने इस नए सफर को आपके नाम समर्पित करते हैं। हम इसे ‘विरोष की शादी’ कहना चाहते हैं। आप सभी का दिल से धन्यवाद। इस मैसेज के साथ लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया गया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

कब और कहां होगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय अगले हफ्ते यानी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। यह शादी एक निजी समारोह होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

 पहले हो चुकी है सगाई

बताया जा रहा है कि दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में सगाई कर ली थी। 3 अक्टूबर को उन्होंने चुपचाप एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी जिसकी तस्वीरें बाद में सामने आई थीं। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को अंगूठियां पहने देखा गया।

 फिल्मों से शुरू हुई लव स्टोरी

रश्मिका और विजय के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई थी जब दोनों ने फिल्मों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम किया था। इन फिल्मों में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं।

यह भी पढ़ें: लिवर कैंसर से उबरने के बाद फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़ भावुक होकर बोलीं – आज मुझे बहुत डर लग रहा था

 साथ कई इवेंट्स में दिखे थे दोनों

सगाई के बाद दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया। उन्होंने न्यूयॉर्क में भारत दिवस परेड में हिस्सा लिया और ‘भारत बियॉन्ड बॉर्डर्स’ इवेंट में भी साथ नजर आए।
इसके अलावा नए साल की छुट्टियां भी दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मनाईं।

 फैंस में खुशी की लहर

जैसे ही दोनों ने शादी की खबर कन्फर्म की सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाइयों दी। अब सभी को 26 फरवरी का इंतजार है जब ‘विरोष’ की शादी होगी।

यह भी देखें : मंच पर छलक आए वसुंधरा राजे के आंसू | क्यों रोने लगीं पूर्व सीएम?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2