KBP Times

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor: उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज(22 फरवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. उन्होंने भारत के पहले नमो भारत RRTS और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया. जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है. आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है. विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है. शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है.

“डर और भय का माहौल होता था”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैने कुछ देर पहले मेरठ मेट्रो में सफर किया, इस दौरान मेरी स्कूल, कॉलेज के कई युवाओं से बातचीत हुई. सबका यही कहना था कि इतने शानदार दिनों की कल्पना उन्होंने नहीं की थी, वे उन पुराने दिनों को याद कर रहे थे जब शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था. यहां डर और भय का माहौल होता था. अब एक तरफ कानून-व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ, लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है.

यह भी पढ़ें: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल, CM हिमंत बिस्वा बोले- उनका नया जीवन…

“मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था”
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत धीमी गति से हो रहा था. कांग्रेस के शासन में देश के सिर्फ 5 शहरों में ही मेट्रो चल पाई जबकि आज भाजपा सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है. आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा नेटवर्क बन चुका है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी की जब दिल्ली में सरकार थी तब यह सब संभव ही नहीं था क्योंकि तब इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं घोटालों में ही गुम हो जाती थी. मेट्रो जैसी और उससे जुड़ी अधिकतर तकनीक भी हमें विदेशों से आयात करनी पड़ती थी. हमने घोटाले भी बंद किए और देश को आत्मनिर्भरता के रास्ते पर भी आगे बढ़ाया.

“21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है”
PM मोदी ने कहा कि आप आजकल देख रहे हैं कि दुनिया के लोगों के मन में भारत के प्रति कितनी आस्था है. दुनिया के अनेक विकसित देश आज भारत के साथ व्यापारिक समझौते कर रहे हैं. एक समय था जब कांग्रेस की सरकार चाह कर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पाती थी क्योंकि तब घोटालों के लिए बदनाम कांग्रेस सरकार से समझौते करने में दुनिया को हिचक होती थी लेकिन आज विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं. आज दुनिया को लगता है कि भारत वह ताकत है जो 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान दे सकता है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2