KBP Times

“आतंकवादी भारत में आएंगे फिर लोगों को मारेंगे…” भारत की PAK पर जीत को लेकर बोले संजय राउत

Sanjay Raut

IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर जीत को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए. ये पाकिस्तान और भारत का मैच नहीं था ये जय शाह और पाकिस्तान का मैच था ये जय शाह की मर्जी से हुआ है. दूसरो को आप राष्ट्रवाद सीखाओगे और हिंदुत्व की बात करेंगे लेकिन जब क्रिकेट की बात होती है तब पैसा की बात होती है. पाकिस्तान को इस मैच से जुआ के माध्यम से 25000 करोड़ रुपए मिला है. उसमें से कुछ पैसा आतंकवादी के पास तो जाएगा ही. वही आतंकवादी भारत में आएंगे फिर हमारे लोगों को मारेंगे फिर आप ऑपरेशन करेंगे ये सिलसिला चलता रहेगा.

“आतंककिस्तान को सही से हैंडल करेंगे”
वहीं शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारत की पाकिस्तान(IND vs PAK) पर जीत पर कहा कि भारत की BCCI पाकिस्तान के साथ खेलने में बहुत आतुर रहती है क्योंकि उनको लगता है कि उनके लाभ और बढ़ेंगे. भारत की राष्ट्रीय हित को साइड में रखा जाता है. तो क्या उत्सव…मैं उत्सव उस दिन को मानूंगी जब हम आतंककिस्तान को सही से हैंडल करेंगे. क्रिकेट के पीच पर कहोगे आपने रौंद दिया. पाकिस्तान को लेकर बहुत सारी दिक्कते हैं. 26 परिवारों ने कहा कि मैच मत खेलो लेकिन लगातार मैच खेलते हैं. BCCI से उन 26 परिवारों में से कितने को मदद मिली?

यह भी पढ़ें: वंदे मातरम् की नई गाइडलाइन पर खड़े हुए सवाल, मुख्तार अब्बास नकवी बोले- सांप्रदायिक लिंचिंग…

“खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष योजना बनाई जाए”
वहीं टी20 वर्ल्ड कप (IND vs PAK) मैच में भारत की पाकिस्तान पर जीत पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कल देश के खिलाड़ियों का गौरवशाली इतिहास रहा. ये जानकर देश को बहुत खुशी हुई कि अभी जो पाकिस्तान के साथ खेल हुआ है उसमें हमारे देश के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को इतने बुरे तरीके से हराया है. मैं अपने देश के खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं और स्वागत करता हूं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि खिलाड़ियों के सम्मान में कोई विशेष योजना सरकार द्वारा बनाई जाए जिससे हमारे देश के खिलाड़ी और उत्साहित होकर देश के गौरव को बढ़ाने में सक्षम रहे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2