KBP Times

“मैं गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी लेकिन राहुलवादी नहीं…” कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

Mani Shankar Aiyar

Mani Shankar Aiyar: केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की तारीफ करने और फिर से सीएम बनने का दावा करके कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं. उनका बयान ऐसे वक्त में आया है जब कांग्रेस केरल की सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है और कुछ ही समय बाद केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है. इतना ही नहीं कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि उनका पिछले कुछ वर्षों से इस अनुभवी नेता से कोई संबंध नहीं है. पार्टी नेताओं के बयान के बाद मणिशंकर अय्यर की फिर प्रतिक्रिया आई है.

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की बायोग्राफी है-ए पार्ट अपार्ट. तो, मैं बस यही कह सकता हूं. राहुल गांधी भूल गए हैं कि मैं पार्टी का मेंबर हूं. इसलिए मैं गांधीवादी हूं, मैं नेहरूवादी हूं, मैं राजीववादी हूं लेकिन मैं राहुलवादी नहीं हूं. मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है. अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर उनके पीछे लात मारूंगा.

“राहुल गांधी में नो कॉन्फिडेंस है”
वहीं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में किसी को भरोसा नहीं बचा है. जब प्रथम परिवार के सबसे निकट के दरबारी, सबसे निकट के फैमिली रिटेनर मणिशंकर अय्यर केरल जैसे राज्य में जहां पर सरकारें अल्टरनेट होती हैं UDF, LDF के बीच में, जहां वायनाड की सीट से प्रियंका गांधी चुनकर आई हैं. वहां पर भी बोलते हैं कि राहुल गांधी उनकी पार्टी को जीत नहीं दिला पाएंगे और फिर से विजयन की सरकार बनेगी, हालांकि विजयन की सरकार नहीं बनने वाली है, वहां पर भाजपा की सरकार बनने वाली है, लेकिन ये दिखाता है कि राहुल गांधी में नो कॉन्फिडेंस है.

यह भी पढ़ें: ‘RSS शैतान, BJP इसकी परछाई..” कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे के बयान पर सियासत, उदित राज बोले- देश का सत्यनाश…

“भूपेन बोराह कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं”
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि सुबह खबर देखी तो केरल में मणि शंकर अय्यर ने राहुल गांधी के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस पारित किया कि राहुल गांधी नहीं जिता पाएंगे. दोपहर आते-आते अब TMC पश्चिम बंगाल से जो पार्टी है, वो बोलती है राहुल हटाओ, ममता जी को लाओ, इंडिया अलायंस बचाओ. अभी असम से भी एक खबर आई है कि उनके भूपेन बोराह कांग्रेस पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वो पूर्व अध्यक्ष हैं असम कांग्रेस पार्टी के, तो एक बात स्पष्ट है कि किसी को राहुल गांधी में कोई कॉन्फिडेंस नहीं है.

“हम कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं”

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर कहा कि कांग्रेस के बहुत से वरिष्ठ नेता हैं. कांग्रेस लीडरशिप की जिम्मेदारी है कि वह उन सभी को पार्टी में इन्वॉल्व करें. मुझे चिंता है. हम कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं. कांग्रेस के अंदर जो सीनियर लोग हैं अगर वे नाराज हैं तो उन्हें मनाना चाहिए. कोई जिम्मेदारी देनी चाहिए. मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा है, वह मैंने नहीं सुना है. वे वरिष्ठ नेता हैं, लंबे समय तक कांग्रेस के लिए काम किया है. अगर उनकी कोई नाराजगी है तो उसे दूर करना चाहिए.

“मैं आपका ऋणी होता जा रहा हूं” बलाई समाज के कार्यक्रम में भावुक हुए भामाशाह | Ambedkar Community

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2