KBP Times

‘RSS शैतान, BJP इसकी परछाई..” कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे के बयान पर सियासत, उदित राज बोले- देश का सत्यनाश…

Udit Raj

Priyank Kharge On RSS: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के ‘RSS शैतान, BJP इसकी परछाई वाले बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि देखिए, ऐसा है कि RSS इतना बड़ा एम्पायर खड़ा किया है, इतना संसाधन उनके पास है, ये कहां से आया है? इतना झूठ बोलते हैं, मोहन भागवत जी को तो इतना बड़ा झूठ बोलते देखा है कि हमारा बीजेपी से संबंध नहीं है. इतने झूठे लोग ये देश का निर्माण करेंगे, देश का सत्यनाश करेंगे और ‘एक है, तो सेफ हैं’ ये बीजेपी और RSS कहती है.यूजीसी नियम लागू भी नहीं हुआ, जिस पर सुप्रीम कोर्ट से रोक हो गई ‘एक है, तो सेफ है, बटेंगे तो कटेंगे’, वो नारे हवा हो गए.

उदित राज ने आगे कहा कि प्रियांक खड़गे जो कह रहे हैं इसी सदर्भ में कह रहे हैं कि झूठ और नफरत फैलाकर के ही राजनीति करते हैं, वो दलित, ओबीसी, एससी, एसटी को हिंदू तब मानते हैं, जब वोट लेने के लिए, जब अधिकार और सम्मान देने की बात होती है, तो इनकी राक्षसी प्रवृत्ति सामने आ जाती है.ये किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं और सब कुछ हड़पना चाहते हैं.

“गाय का गोबर कोहिनूर है”
वहीं एआई इम्पैक्ट समिट 2026 पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि AI की ABCD निर्माण में इनका क्या योगदान है? यह सब नकल करके लाते हैं. ये पाखंडी लोग, वैज्ञानिक सोच के खिलाफ रात-दिन बोलते रहते हैं. गाय का गोबर कोहिनूर है. जब कोहिनूर आपके पास है तो AI की क्या ज़रूरत. मैंने चीन में 6-7 साल पहले देखा था AI से जजमेंट आते थे. तब तो AI सुना ही नहीं था.

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने ममता सरकार के 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड, सामने आई बड़ी वजह

“कांग्रेस पार्टी को क्यों घसीटा जा रहा है”
कांग्रेस नेता उदित राज ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान ‘पिनाराई विजयन फिर बनेंगे केरल के सीएम’ पर कहा कि ये सवाल कांग्रेस से क्यों पूछा जाता है? मणिशंकर जी ने कहा तो उनसे पूछें और ये तो ईमानदारी का सवाल नहीं है ये एजेंडा है. इसलिए एजेंडा है कि मणिशंकर अय्यर जी किसी पोस्ट पर नहीं हैं. अब उसमें कांग्रेस पार्टी को क्यों घसीटा जा रहा है?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क