KBP Times

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पूछे 5 सवाल, जानें क्या कहा?

India US Trade Deal

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क जारी किया है. भारतीय सामान पर अमेरिका का टैक्स 50 प्रतिशत घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है. दोनों देशों ने कहा कि इस फ्रेमवर्क को जल्द लागू किया जाएगा और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर तमाम राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि जो संयुक्त वक्तव्य आया है, उसमें ज्यादा डिटेल नहीं दी गई हैं लेकिन जो कुछ भी जानकारी दी गई है, उससे 5 चीजें स्पष्ट हो जाती हैं. पहली- रूस से हम तेल नहीं खरीदेंगे, यह बिलकुल साफ है और अगर हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खरीदेंगे तो हम पर 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा. दूसरा- हम जो कृषि उत्पादन का आयात करते हैं, उसपर जो कर लगाते हैं, वो हम घटाएंगे या हटाएंगे यानी हम अमेरिकी किसान को फायदा पहुंचाएंगे लेकिन भारतीय किसान को नुकसान होगा.

जयराम रमेश ने आगे कहा कि तीसरा- आज हम जो अमेरिका से आयात करते हैं, अगले 5 साल में हर साल भारत का आयात 3 गुना बढे़गा…यानी जो आज भारत का व्यापार अधिशेष है वो घाटे में बदल जाएगा. चौथा- IT और सर्विस इंडस्ट्री के बारे में बिलकुल चुप हैं, उसपर कई सवाल खड़े किए गए हैं. पांचवां- जो हम निर्यात करते हैं उसपर कर बढ़ रहा है. यह बिलकुल साफ हो गया है कि यह ट्रेड डील अमेरिका के हित में है.

“भारत का वर्चस्व आगे भी बना रहेगा”
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते पर कहा कि अंतरिम ट्रेड डील के मसौदे से बिल्कुल साफ है कि भारतीय हितों की पूरी रक्षा की गई है. विपक्ष ने जो आरोप लगाए थे, उसका भी जवाब मिल गया है. भारतीय उत्पादकों और निर्यातकों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि लगातार 9 बड़े व्यापारिक समझौते दुनिया के बड़े मुल्कों के साथ भारत के संपन्न हुए हैं. इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक बड़ा उछाल आएगा, इसकी पूरी संभावना है. अब हम यह कह सकते हैं कि यूरोपियन यूनियन के साथ एफटीए होना और साथ-साथ जो अन्य मुल्कों के साथ जो व्यापारिक साझेदारियों के एलान हुए हैं, यह भारत की एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति के तौर पर जो पहचान है, उसको पुख्ता करने में इससे मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: “सोमनाथ मंदिर की लूट में हिंदू राजा…” असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी-RSS पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि डेयरी और एग्रीकल्चर को लेकर कई तरह के सवाल विपक्ष की ओर से खड़े किए जा रहे थे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इन सेक्टर्स में जो काम करने वाले लोग हैं, उन्हें चिंता नहीं करनी है. इस व्यापारिक साझेदारी के ऐलान से बिल्कुल साफ हो गया है कि इन सेक्टर्स में भारत का वर्चस्व आगे भी बना रहेगा.

“भारत के लिए बहुत सुखद समाचार है”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले की ये ट्रेड डील करने का विचार व्यक्त किया था. उसी अनुरूप डील होना भारत के लिए बहुत सुखद समाचार है. मैं इस ट्रेड डील की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रही भारत की प्रगति के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2