KBP Times

“सोमनाथ मंदिर की लूट में हिंदू राजा…” असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी-RSS पर बोला हमला

Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi:ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन(AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देश की युवा आबादी के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर पैदा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने निजामाबाद में एक जनसभा के दौरान सरकार पर ठोस योजना के अभाव का आरोप लगाया. इस दौरान ओवैसी ने आरएसएस के पूर्व प्रमुख एम. एस. गोलवलकर की पुस्तक का हवाला देते हुए ऐतिहासिक घटनाओं पर भी टिप्पणी की और बदले की राजनीति के बजाय बदलाव पर जोर दिया. ओवैसी ने कहा कि गोलवलकर ने एक पत्रिका में लिखा था कि सोमनाथ मंदिर की लूट में हिंदू राजा शामिल थे. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर कहते हैं कि हमें तारीख का बदला लेना है, रावण की क्रूरता, महाभारत में कौरवों के बुरे कामों का बदला कौन लेगा?

“खून-खराबे का बदला कौन लेगा”
ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आगे कहा कि दिल्ली में सिखों के खून-खराबे का बदला कौन लेगा? असम के नेल्ली नरसंहार में 4000 मुस्लिमों को रातों-रात काटकर फेंक दिया गया उसका बदला कौन लेगा. कब तक तुम बदले की बात करते रहोगे. कब तक तुम बदला-बदला बोलोगे. कभी तो कुछ तो गरीब को दो. हजारों नहीं, लाखों नहीं करोड़ों बच्चे इस देश में भूखे सोते हैं. उन भूखे सोने वाले बच्चों का पेट खाली होता है उसका बदला कौन लेगा. जो नौजवान बेरोजगार हैं उनका बदला कौन लेगा. उसकी बात नहीं करते, नफरत की बात करते हैं. बदला लेना छोड़ा, तुम बदलो पहले, पहचानों जिम्मेदारी तुम्हारी क्या है. फिर मैं बीजेपी वालों से पूछना चाह रहा हूं ये आरएसएस बड़ी मोहब्बत का दावा करते हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, 80 गेंदों में 175 रन ठोके, CM नीतीश ने दी बधाई

क्या बोले थे पीएम मोदी?
बता दें कि ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का ये बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में राज्यसभा में अपने संबोधन में भारत की युवा आबादी को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा था कि कई विकसित देशों की तुलना में भारत की जनसांख्यिकीय संरचना विकास के लिए बड़ा अवसर प्रदान करती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क