KBP Times

वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, 80 गेंदों में 175 रन ठोके, CM नीतीश ने दी बधाई

Vaibhav Suryavanshi

India vs England U19 World Cup Final: आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में आज( 6 फरवरी) भारतीय टीम इंग्लैंड से सामना कर रही है. हरारे के स्पोर्टस क्लब में मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. भारत के इंग्लैंड के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा है. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए हैं. भारतीय टीम लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल खेल रही है, जो एक रिकॉर्ड है. इससे पहले भारतीय टीम पांच बार जीत अपने नाम कर चुकी है. भारत ने 2000, 2008, 2018 और 2022 में खिताब जीता था. दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है.

80 गेंदों में 175 रन ठोके
ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज मैदान में पहुंचे. 20 के स्कोर पर जॉर्ज 9 रन बनाकर वापस लौट गए. जिसके बाद आयुष म्हात्रे ने वैभव के साथ टिककर बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. 9वें ओवर में वैभव ने 18 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम का स्कोर 9 ओवर में 71 रन हो गया. 14वें ओवर ने भारतीय टीम ने 100 रन पूरे किए. वैभव ने 55 गेंदों पर 8 छक्के और 8 चौकों की मदद से शतक पूरा किया. इसके बाद भी वैभव की आंधी जारी रही. 71 गेंदों में 150 (13 छक्के, 13 चौके) रन पूरे किए. वैभव ने अपनी पारी में 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: ‘महोदय! महिलाएं बिकती हैं’ तेजस्वी यादव के बयान पर सियासत तेज, LJPR सांसद शांभवी चौधरी ने बोला हमला

“भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं”
वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है. वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं. मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें.

“वह महान खिलाड़ियों की तरह खेला है”
वहीं वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा कि उन्होंने जो आक्रामकता दिखाई है। फाइनल मैच में 15 छक्के, 15 चौके लगाए हैं. वह महान खिलाड़ियों की तरह खेला है. वैभव जब बल्लेबाजी करता है तब सकारात्मक रवैया रखता है, गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करता है.

जयपुर के लोहामंडी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो भड़के लोग, बोले- डिप्टी सीएम के.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2