KBP Times

‘महोदय! महिलाएं बिकती हैं’ तेजस्वी यादव के बयान पर सियासत तेज, LJPR सांसद शांभवी चौधरी ने बोला हमला

Shambhavi Chaudhary Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में भारी हंगामा देखने को मिला था. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. उन्होंने सरकार पर झूठी वाहवाही और लापरवाही के आरोप लगाए. साथ ही महिलाओं को लेकर बिकने वाली टिप्पणी कर दी. जिसको लेकर बिहार राजनीति तेज होती जा रही है. तेजस्वी यादव के बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि योजना महिलाओं को सशक्त करने के लिए धरातल पर उतारी गई है. 2005 से ही ऐसी बहुत सारी योजनाएं महिलाओं का सशक्त करने के लिए लागू की गई हैं. अगर वे ये कह रहे हैं कि तो उनकी सोच बहुत छोटी है. तेजस्वी यादव का बयान दिखाता है कि उनका आचरण और संस्कार कैसे हैं, आरजेडी की विचारधारा कैसी है उसको दिखाता है. उनकी महिलाओं को लेकर क्या सोच है.

“वह महिलाओं का अपमान कर रहे हैं”
जद(यू) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि मैं समझता हूं कि वह महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो यह महिलाओं का अपमान है. महिलाओं को समझना चाहिए कि उनके मन में महिलाओं के लिए कितना सम्मान है.

“यह बिहार की महिलाओं का अपमान है”
भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि यह बिहार की महिलाओं का अपमान है. यह पूरे देश में हुए स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अपमान है, जिसकी चर्चा इस केंद्रीय बजट में भी हुई थी. वे विकास और सामाजिक उत्थान से जुड़ नहीं सकते. उनकी सोच सीमित है. वे सिर्फ़ सत्ता चाहते हैं, और वह भी अपने लिए; उन्हें लोगों की भलाई की कोई चिंता नहीं है.

“महिलाओं को सशक्त करके आत्मनिर्भर बनाना चाहती है”
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सूपड़ा साफ हो गया, जो बचे खुचे हैं, वे भी सूपड़ा साफ हो जाएंगे. ये बिहार की महिलाओं का अपमान है. बिहार के लोगों को अपमान है. हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है.

“अगर मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम कर लिया…” क्यों बोले रविंद्र सिंह भाटी?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2