KBP Times

‘रामायण’ में साउथ सुपरस्टार की एंट्री? निभा सकते हैं ’विभीषण’ का किरदार

Ramayan

Entertainment : बहुचर्चित फिल्म रामायण को लेकर एक अपडेट मिली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो एक और साउथ सुपरस्टार जल्द ही ’रामायण’ की स्टारकास्ट को ज्वाइन कर सकता है। नितेश तिवारी और निर्माताओं की फिलहाल विजय सेतुपति के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति फिल्म के लिए ओनबोर्ड आते हैं, तो उन्हें माइथोलॉजिकल फिल्म में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

यह सुपरस्टार बन सकता है ’विभीषण’

निर्देशक नितेश तिवारी जिस एक्टर को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि ’गांधी टॉक्स’ और ’महाराजा’ फेम विजय सेतुपति हैं। मूवी सिंगापुर रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स उन्हें रावण के छोटे भाई ’विभीषण’ के रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं। रामायण में विभीषण वह थें, जिन्होंने हमेशा सत्य का साथ दिया और धर्म युद्ध में रावण के खिलाफ भगवान राम की सहायता की थी।

बहुचर्चित फिल्म बन गई है रामायण

नितेश तिवारी की फिल्म ’रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ’भगवान राम’ और साई पल्लवी ’माता सीता’ की भूमिका में नजर आएंगे।

इस माइथोलॉजिकल फिल्म में यश, सनी देओल और लारा दत्ता जैसे कई दिग्गज सितारे अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें : Mirzapur The Movie की रिलीज डेट आई सामने, फिर मचाएगी धमाल

’रामायण’ में कौन क्या किरदार निभाएगा

साल 2026 की इस बिग बजट फिल्म में रणबीर कपूर ’श्री राम’ और साई पल्लवी ’माता सीता’ के किरदार में हैं। इसके अलावा, यश ’रावण’, सनी देओल ’महाबली हनुमान’, रवि दूबे ’लक्ष्मण’, अरुण गोविल ’राजा दशरथ’, लारा दत्ता ’कैकेयी’, रकुल प्रीत सिंह ’शूर्पणखा’, काजल अग्रवाल ’मंदोदरी’ और विक्रांत मैसी ’मेघनाद’ का किरदार निभाते नजर आएंगे।
’रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगा, वहीं दूसरा पार्ट 2027 में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। खास बात यह है कि ’केजीएफ’ स्टार यश इस फिल्म में सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं। ’रामायण पार्ट 1’ का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। बीते दिनों उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि वह खास तौर पर संस्कृत श्लोकों और पवित्र भजनों पर खास ध्यान दे रहे हैं।

यह भी देखें : जयपुर के लोहामंडी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो भड़के लोग, बोले- डिप्टी सीएम के…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2