KBP Times

केंद्रीय मंत्री बिट्टू को गद्दार दोस्त कहने पर BJP ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- वे सिखों के दुश्मन हैं…

Manjinder Singh Sirsa

Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा ‘गद्दार दोस्त’ कहे जाने पर सियासी संग्राम तेज होता जा रहा है. बीजेपी के नेता राहुल गांधी को लगातार घेर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 40-41 साल बाद भी उनकी मानसिकता में कोई अंतर नहीं आ रहा है. पीढ़ी दर पीढ़ी, वे सिखों के दुश्मन हैं. उनके मन में सिखों के लिए गहरी नफ़रत है. जैसा कि राहुल गांधी ने कहा था, जब उनकी दादी की मौत हुई थी, तो उन्हें बहुत गुस्सा आया था और वह कुछ करना चाहते थे.

“देश में अगर कोई गद्दार है तो वो गांधी परिवार है”
सिरसा ने आगे कहा कि मैं राहुल गांधी के एक सिख मंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा. ऐसी घटिया सोच ने बार-बार सिखों को इसी तरह लेबल किया है, कभी आतंकवादी, तो कभी देश को बांटने वाले लोग. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि भारत का सिख सरदार है. भारत के साथ गद्दारी करने वाला गांधी परिवार है. सिख सरदार और राहुल गांधी गद्दार. सही मायनों में ये है. जिन लोगों ने इस देश की सबसे मार्शल कौम के साथ गद्दारी की उनके पवित्र स्थानों पर तोप और टंकों से हमला किया, दरबार साहब जैसे पवित्र स्थान पर हमला किया. सिखों के गले में टायर डालकर आग लगाने का काम किया, देश में अगर कोई गद्दार है तो वो गांधी परिवार है.

यह भी पढ़ें: “कांग्रेस के हाथ खून से रंगे…” राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली BJP अध्यक्ष का पलटवार

“ट्रेटर शब्द का इस्तेमाल किया”
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि “देखिए, यह बातचीत पूरी तरह से टीवी स्क्रीन पर दिखाई गई. इंग्लिश में उन्होंने ‘ट्रेटर’ शब्द का इस्तेमाल किया, जो बहुत गंभीर है, जिसका मतलब है गद्दार. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के आने से पहले, मैं समझा रहा था कि ‘ट्रेटर’ का डिक्शनरी में मतलब है जो अपने देश या राष्ट्र के साथ गद्दारी करे.

“एक मंत्री को नहीं कौम को गाली दी है”
वहीं राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्होंने एक मंत्री को गाली नहीं दी है, उन्होंने उस कौम को गाली दी है जिस कौम ने शहादत का एक कीर्तीमान स्थापित किया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2