KBP Times

“कांग्रेस के हाथ खून से रंगे…” राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली BJP अध्यक्ष का पलटवार

Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu

Rahul Gandhi Vs Ravneet Bittu:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं. कांग्रेस 1984 में हुए दंगों में भी सिखों को गद्दार कहती थी और आज 2026 में भी सिखों को गद्दार कह रही है. राहुल गांधी ने पूरे सिख समुदाय को गाली दी है. राहुल गांधी को इस्तीफा देना होगा.

“सिख मूल्यों को मानने वाले लोग दुखी और गुस्से में हैं”
मामले पर बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि निश्चित रूप से, राहुल गांधी की टिप्पणी पर पूरे देश में सिख समुदाय और सिख मूल्यों को मानने वाले लोग बहुत दुखी और गुस्से में हैं. दुर्भाग्यपूर्ण है जैसा कि हरदीप सिंह पुरी ने कहा, जिस व्यक्ति के दादा ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, वह आपको देशद्रोही दिख रहा है और जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करता हो वह आपकी आंख का तारा है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री को बताया ‘गद्दार दोस्त’ बिट्टू बोले-देश के दुश्मनों से लेना-देना नहीं

“उन्होंने सिखों को अब्यूज़ किया”
बीजेपी विधायक लवली ने आगे कहा कि यह पहला मौका नहीं जब उन्होंने सिखों को अब्यूज़ किया. आप हाथ में संविधान लेकर घूमते हैं. आप कहते हैं कि हम संविधान की रक्षा करेंगे. जो मंत्री संविधान की शपथ लेकर भारत सरकार में काम कर रहा हो, उसे आप गद्दार कह रहे हैं.

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन भी किया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2