KBP Times

बजट के बाद क्या गिरेंगी सोना-चांदी की कीमतें, बाजार में अभी अनिश्चिंता

sona chandi

budget 2026: इन दिनों बाजार में सोना चांदी की कीमतों ने शादी वाले घरों के बजट को बिगाड़ दिया है. देश की एक बडी आबादी सोना-चांदी सस्ती होने का इंतजार कर रही है. अनुमान है कि रविवार एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले बजट के बाद सोना-चांदी खरीदना सस्ता हो सकता है। सरकार इस पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर सकती है। जानकारी के मुताबिक अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है।

अभी यानी जनवरी 2026 में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.50 लाख और एक किलो चांदी 3.50 लाख रुपए में मिल रही है।

सोना-चांदी में अभी निवेश करें या बजट के बाद

बाजार के विशेषज्ञ बताते हैं कि 1 फरवरी 2026 के बजट से पहले एक साथ बड़ी खरीदारी करने से बचना ही सही रणनीति है। इसकी जगह किस्तों में निवेश का तरीका अपनाना चाहिए, ताकि कीमतों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव के जोखिम को कम किया जा सके।

बाजार की अनिश्चितता और ऊंचे स्तरों को देखते हुए निवेशकों को तेजी के पीछे भागने के बजाय गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए। बजट के पहले और बाद, दोनों समय छोटी-छोटी किस्तों में बाय-ऑन-डिप्स की रणनीति अपनाना सही रहेगा।

यह भी पढ़ें : बजट 2026 में मिडिल क्लास को मिलेगी कितनी राहत ? वित्तमंत्री एक फरवरी को संसद में करेंगी पेश

ड्यूटी घटी तो इंडस्ट्री पर असर

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि बजट को बड़ा इवेंट मानकर चांदी या सोने में अभी बड़ा निवेश करना सही नहीं है। अगर आपको निवेश करना है तो हर महीने थोड़ा-थोड़ा इनवेस्टमेंट सही रहेगा। इससे रिस्क कम हो जाएगी और लॉन्ग टर्म में फायदे की संभावना बड़ जाती है।

जुलाई 2024 में 9ः ड्यूटी कटौती से घरेलू कीमतों में 5ः की गिरावट आई थी। इससे ज्वेलरी की बिक्री 10ः बढ़ गई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई तेजी ने इस राहत को जल्द ही खत्म कर दिया था। ज्वेलरी की बिक्री में भी करीब 10ः की गिरावट आई थी।

यह भी देखें : छात्रसंघ नहीं तो शिक्षक संघ भी नहीं! प्रशासन पर लग रहे दोहरे मापदंड के आरोप 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2