KBP Times

UGC के नए नियम से किसे फायदा, किसका नुकसान ? देशभर छिड़ी है बहस

UGC

UGC New Rules : UGC के नए नियम को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि उच्च शिक्षा में जातिवाद खत्म करने और समानता लाने के उद्देश्य से यह नए नियम लागू किए हैं।
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने 15 जनवरी, 2026 से पूरे देश में नए नियम लागू किए हैं। आयोग के मुताबिक, इन नियमों का मेन मोटिव कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में जातिगत भेदभाव को खत्म करना और सभी छात्रों को समान अवसर देना बताया जा रहा है। जहां सरकार इसे पारदर्शिता लाने वाला क्रांतिकारी कदम बता रही है, वहीं शिक्षाविदों का मानना है की, इन कड़े नियमों से शिक्षा की गुणवत्ता गिर सकती है। इसके साथ ही कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज पर बेवजह दबाव बढ़ेगा।

क्या है UGC रेगुलेशंस 2026

UGC के इन नए नियमों के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में इक्विटीश् यानी समानता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। बताया जा रहा है की, UGC के नए इक्विटी रेगुलेशंस 2026 का मकसद कॉलेजों में धर्म, जाति, जेंडर और बैकग्राउंड के आधार पर होने वाले भेदभाव को जड़ से खत्म करना है। इसके तहत हर यूनिवर्सिटी में एक कंप्लेंट सेल बनाना जरूरी होगा, जो स्टूडेंट्स की शिकायतों का तुरंत निपटारा करेगा। नियमों में साफ है कि, एडमिशन और हॉस्टल आवंटन में पूरी तरह से ट्रांसपेरेंसी बरतनी होगी ताकि, सभी स्टूडेंट्स को समान अवसर मिलें। इसके साथ ही इन नियमों को न मानने वाले संस्थानों की सरकारी फंडिंग रोकी जा सकती है और उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

क्यों हो रहा है नियमों का विरोध

जानकारों का कहना है कि, इन नियमों के बहाने सरकार यूनिवर्सिटी के काम करने के तरीके में दखल दे रही है। उनका मानना है कि कॉलेजों को अपने फैसले खुद लेने की आजादी होनी चाहिए, जो इन नियमों से छिन सकती है।
नए नियमों में कहा गया है कि जो कॉलेज इन बातों को नहीं मानेगा, यूजीसी उनकी सरकारी मदद रोक सकता है। विरोध करने वालों को डर है कि, सरकार इस नियम का इस्तेमाल कॉलेजों को अपनी बात मनवाने के लिए डराने के तौर पर कर सकती है।
कॉलेजों में होने वाली नई भर्तियों और नियुक्तियों के नियमों में जो बदलाव किए गए हैं, उससे भी शिक्षकों के बीच काफी नाराजगी है। उन्हें लगता है कि इससे नियुक्तियों की निष्पक्षता खत्म हो सकती है।

यह भी पढ़ें : रेगुलर छात्रों के 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म? जानिए कब होगा जारी

UGC और सरकार का मत

दूसरी ओर, UGC का कहना है कि ये नए नियम 2012 के पुराने नियमों की जगह लेंगे। आयोग के मुताबिक, अक्सर कॉलेजों से भेदभाव की शिकायतें आती रहती हैं, जिन्हें रोकने के लिए एक मजबूत नेशनल फ्रेमवर्क होना बहुत जरूरी है। इन नए बदलावों से पूरे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को कैंपस में एक सुरक्षित और बराबरी का माहौल मिल सकेगा। सरकार का मानना है कि, इससे हर छात्र को बिना किसी डर के आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। न्ळब् का कहना है कि पुराने कायदे अब आउटडेटेड हो गए थे, इसलिए उन्हें और ज्यादा सख्त और साफ बनाया गया है ताकि हर छात्र को बराबरी का हक मिल सके।

सामान्य वर्ग में डर और नाराजगी क्यों?

बार एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने इस बिल का कड़ा विरोध किया है। सामान्य वर्ग के छात्रों और जानकारों का मानना है कि इन नियमों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इन नए नियमों के बहाने सरकार यूनिवर्सिटीज के आंतरिक कामकाज में दखल बढ़ा रही है। सबसे ज्यादा विरोध उस प्रावधान का हो रहा है जिसमें नियम न मानने पर संस्थानों की सरकारी फंडिंग रोकने और उन पर भारी जुर्माना लगाने की बात कही गई है। ऐसे कड़े नियमों से छात्रों के बीच और समाज में भेदभाव की खाई और गहरी हो जाएगी।

अब बार एसोसिएशन ने सरकार से इस बिल को तुरंत रद्द करने की मांग की है। वहीं जानकारों का मानना है कि, यदि इन चिंताओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह विरोध और अधिक उग्र हो सकता है, जिसका शैक्षणिक माहौल पर बुरा असर पड़ेगा।

यह भी देखें : UGC Equity Rules 2026 पर बवाल | सवर्ण आर्मी का ऐलान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2