KBP Times

रेगुलर छात्रों के 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म? जानिए कब होगा जारी

CBSE Board Exam

CBSE Board Exam: CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा पास आते ही छात्रों और अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि एडमिट कार्ड कब मिलेगा।

कब जारी हो सकता है एडमिट कार्ड?

CBSE हर साल बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि परीक्षा शुरू होने से करीब 5 से 6 दिन पहले रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूलों को भेज दिए जाएंगे। CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में एडमिट कार्ड उपलब्ध हो सकते हैं। बोर्ड पहले ही प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। इससे साफ है कि अब रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हर परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, विषयों की तारीख, फोटो और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होते हैं। छात्रों को सलाह है कि एडमिट कार्ड मिलते ही सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, विषय या कोई और जानकारी गलत हो, तो तुरंत अपने स्कूल को जानकारी दें। परीक्षा से पहले सुधार कराना बहुत जरूरी है। CBSE के नियमों के मुताबिक एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होना जरूरी है। बिना मुहर और साइन वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं माना जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे छात्र

छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम का खास ध्यान रखना होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किताबें या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना सख्त मना है। परीक्षा खत्म होने के बाद भी एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें। रिजल्ट, मार्कशीट या आगे एडमिशन के समय इसकी जरूरत पड़ सकती है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड होगा?

स्कूल को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा,बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़ा एडमिट कार्ड सेक्शन खोलना होगा, स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा, कक्षा 10वीं या 12वीं का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा,एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालें, प्रिंट पर स्कूल की मुहर और हस्ताक्षर करवा कर सुरक्षित रखें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2