KBP Times

फिल्म बॉर्डर-2 की एडवांस बुकिंग में ही बिके 53 हजार टिकट

film Border 2

Bollywood : फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई की तरफ बढ रही है। एडवांस बुकिंग में ही 24 घंटे में 53 हजार टिकट बिक गए हैं। सनी देओल की 1971 भारत-पाक युद्ध पर बनी फिल्म बॉर्डर-2 का फैंस को एक लंबे समय से इंतजार कर रहा थे। वरुण धवन-दिलजीत दो सांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल भी बढ़ता जा रहा है।

सनी देओल की बॉर्डर 2 लगता है उसे बॉक्स ऑफिस पर भी बख्शने के मूड में नहीं है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म की एडवांस बुकिंग 19 जनवरी सोमवार को शुरू हुई। 24 घंटे में बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में इतनी तगड़ी कमाई की है, जिसे सुनकर आप पूरी तरह से शॉक्ड रह जाएंगे।

बॉर्डर 2 रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई

1997 में रिलीज हुई बॉर्डर के सीक्वल को लेकर ऑडियंस में कितनी ज्यादा उत्सुकता है, इसका पूरा अंदाजा आपको सनी देओल-दिलजीत दोसांझ की फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई से लग जाएगा। सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो, बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग खुले हुए अभी 24 घंटे हुए हैं और फिल्म की 53 हजार 526 के आसपास टिकट बिक्री हो गई है।

यह भी पढ़ें : मुश्किल दौर से गुजर रही हैं नेहा कक्कड़,क्या लिखा जो इतना वायरल हुई पोस्ट ?

इन ऑनलाइन टिकट बिक्री से फिल्म का टोटल कलेक्शन रिलीज से पहले 1 करोड़ 69 लाख का हुआ है। अगर ब्लॉक सीटों को भी इसमें शामिल किया जाए, तो इसका आंकड़ा 4.56 करोड़ तक जा रहा है। हालांकि, बॉर्डर 2 के मुकाबले श्धुरंधरश् का एडवांस बुकिंग कलेक्शन काफी कम था। धुरंधर की 24 घंटे में टोटल 9 से 10 हजार टिकट बिकी थी और कलेक्शन 34 लाख तक का हुआ था।

बॉर्डर 2 का जिन शहरों में सबसे अच्छा रिस्पांस हैं, उनमें असम है, जहां फिल्म की 24 घंटे में टोटल 1.46 लाख टिकट बिकी हैं। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ में , गुजरात , हरियाणा , झारखंड , कर्नाटक , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , ओड़िशा , पंजाब , राजस्थान, तेलंगाना , उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , पश्चिम बंगाल , दिल्ली और जम्मू कश्मीर में फिल्म का एडवांस बुकिंग कमाई में अच्छा कलेक्शन हुआ है।

यह भी देखें : “कागजों में 200 करोड़ का प्रोजेक्ट, सड़कों पर जाम!

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2