KBP Times

मुश्किल दौर से गुजर रही हैं नेहा कक्कड़,क्या लिखा जो इतना वायरल हुई पोस्ट ?

Neha Kakkar: क्या लिखा जो इतना वायरल हुई पोस्ट ?

Neha Kakkar: मातारानी के भजन से लेकर लॉलीपॉप सोंग तक फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी लाइफ में काफी उतार चढाव देखे है। ने अपनी बबली और चुलबुले अंदाज के लिए अपने फैंस कि फेवरेट मानी जाती है पर हाल ही में नेहा ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसने उनके फैंस को उदास कर दिया है। दरसल नेहा ने अपनी इस वायरल पोस्ट में ब्रेक लेने कि बात कि है हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया पर उनकी इस एक पोस्ट ने पुरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी जिसमे ना सिर्फ काम से बल्कि रिश्तों और हर जिम्मेदारी से  भी ब्रेक लेनी कि बात करी है।

पोस्ट में क्या लिखा ?

नेहा कक्कड़ ने 19 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई.स्टोरी में नेहा ने लिखा कि  उन्हें अब ब्रेक चाहिए. वो (Neha Kakkar) हर चीज से ब्रेक चाहती हैं. वो वापस लौटेंगी भी या नहीं उन्हें ये भी नहीं पता. नेहा ने पहली पोस्ट में लिखा- जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर एक चीज से ब्रेक लेने का समय आ गया है. मुझे नहीं पता कि मैं वापस लौटूंगी या नहीं. थैंक्यू. इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है

पैप्स से भी करी खास रिक्वेस्ट

नेहा ने पैपराजी से भी खास रिक्वेस्ट की है.एक ओर स्टोरी में नेहा ने लिखा कि – मैं फैंस और पैपराजी के रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे बिल्कुल भी कैप्चर न करें. उम्मीद करती हूं कि आप मेरी प्राइवेसी की इज्जत करेंगे और इस दुनिया में मुझे आजादी से जीने देंगे. कोई कैमरा नहीं प्लीज…मेरी विनती है. मुझे शांति देने के लिए आप कम से कम इतना कर सकते हैं पर नेहा ने 30 मिनट के अंदर ही अपनी ये पोस्ट को डिलीट कर दी.

फैंस का मानना है कि हो सकता है वो (Neha Kakkar) किसी मुश्किल दौर से गुजर रही है लेकिन इस परेशानी की वजह तो नेहा ही बता सकती हैं. फिलहाल उनकी इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है.डिलीट कर देने के बावजूद  भी नेहा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है .वो बीते कुछ समय से  ट्रोलर्स के निशाने पर भी हैं.

‘लॉलीपॉप’ गाने पर नेहा को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा था मगर  क्या यही  उनके इस पोस्ट के पीछे की असली वजह है ये कहना मुश्किल है.नेहा  म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं  और रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत  की थी. नेहा शो तो नहीं जीता था  मगर अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम जरुर बना लिया कई सुपरहिट गाने दिए. अपने करियर में ‘सेकंड हैंड जवानी’, ‘कर गई चुल’, ‘मिले हो तुम हमको’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2