KBP Times

AiMOGA Robotics, चीन ने चौराहों पर खड़ी कर दी रोबोट पुलिस

Robot

AiMOGA Robotics: चीन टेक्नोलॉजी में कितना आगे निकल चुका है इस बात का अंदाजा लगाने के लिए चीन के Anhui प्रांत के Wuhu शहर की एक व्यस्त चौराहे पर ध्यान देना होगा। दरअसल यहां आते-जाते साइकिल यात्रियों को अपनी साइकिल नॉन-मोटराइज्ड लेन में चलाने की सलाह मिलती रहती है। यह सलाह कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं बल्कि एकAiMOGA Robotics  ह्यूमनॉइड रोबोट देता है। पुलिस यूनिफॉर्म, रिफ्लेक्टिव जैकेट और सफेद टोपी पहने इस रोबोट का बैज नंबर “Intelligent Police Unit R001” है। दूर से देखने पर यह बिलकुल इंसान जैसा ही लगता है। हालांकि इसकी मेटैलिक चमक और फ्यूचरिस्टिक अंदाज ने इसे लोकल सेलिब्रिटी बना दिया है।

क्या खास है चीन की रोबोट पुलिस में?

रिपोर्ट के अनुसार,(REF.) Intelligent Police Unit R001 एआई से लैस ट्रैफिक पुलिसिंग रोबोट है। यह शहर के ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम से कनेक्टेड है। इस वजह से ट्रैफिक लाइट के बदलने पर उसके अनुसार इशारे आते-जाते यात्रियों को कर सकता है। इसके अलावा यह रोबोट हाई-डेफिनिशन कैमरे और इंटेलिजेंट वॉयस-ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से लैस है। यह रोबोट AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके साइकिल जैसे वाहनों और पैदल चलने वालों के ट्रैफिक उल्लंघन को पहचान सकता है और मौके पर चेतावनी भी देता है। यह रोबोट 24 घंटे काम कर सकता है और कमांड मिलने पर एक जगह से दूसरी जगह पर खुद पहुंच सकता है। इसके फीचर्स में अवैध पार्किंग की पहचान और रियल टाइम में सड़क की निगरानी करना शामिल है।

यह भी पढ़ें : Windows 10–11 यूजर्स पर बड़ा साइबर खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी

चीन में बढ़ रहा रोबोट पुलिस का चलन

चीन ने पिछले साल से कई चीनी AiMOGA Robotics शहरों में रोबोटिक पुलिस को भर्ती करना शुरू किया था। जून में Sichuan प्रांत के Chengdu शहर ने चार पैर वाले रोबोट, पहिये वाले रोबोट और ह्यूमनॉइड रोबोट के साथ-साथ रोबोट पुलिस अधिकारियों की एक टीम को तैनात किया गया था। इसी तरह दिसंबर में, Zhejiang प्रांत के Hangzhou में भी एक AI से लैस ट्रैफिक पुलिसिंग रोबोट को ड्यूटी पर लगाया गया था। स्टेट काउंसिल के डेवलपमेंट रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के एआई उद्योग का बाजार आकार 2030 में 400 बिलियन युआन यानी कि लगभग 57.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 2035 में 1 ट्रिलियन युआन से ज्यादा होने का अनुमान है।

यह भी देखें : SIR की तारीख बढ़ने से राजस्थान में फिर जिंदा हुआ फोन टैपिंग का जिन्न! 

भविष्य की संभावनाएं

AiMOGA Robotics के जनरल मैनेजर झांग गुइबिंग के मुताबिक “लैब में रहने वाले प्रोडक्ट कभी भी असल में काम में नहीं लिए जाते। लोगों का विश्वास जीतने के लिए जरूरी है कि आपके प्रोडक्ट्स को असल दुनिया में तैनात या इस्तेमाल भी किया जाए।” AiMOGA Robotics के मुताबिक उनके रोबोटिक सिस्टम पहले से ही 100 से ज्यादा जगहों में तैनात किए जा चुके हैं और वे स्वागत, सुरक्षा गश्त और पब्लिक सर्विस देने का काम कर रहे हैं। 2025 में, AiMOGA ने लगभग 300 ह्यूमनॉइड रोबोट और 1,000 चार पैर वाले रोबोट डिलीवर किए थे। कंपनी के रोबोट अब 30 से अधिक देशों में काम कर रहे हैं। भविष्य में, ये रोबोट आपातकालीन सेवाएं और रियल-टाइम जानकारी देने के इस्तेमाल में और भी ज्यादा लिए जाएंगे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

building demolised

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

2

2