KBP Times

Windows 10–11 यूजर्स पर बड़ा साइबर खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी

Windows 10-11 security alert

Windows 10-11 security alert: अगर आप Windows 10  या Windows 11 यूज कर रहे हैं, तो सावधान! सरकारी एजेंसी CERT-In ने हाल ही में चेतावनी जारी की है कि इन दोनों में कुछ सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिससे आपकी सेंसेटिव जानकारी चोरी हो सकती है. CERT-In के मुताबिक, विंडोज का डेस्कटॉप विंडो मैनेजर (DWM) कंपोनेंट ठीक से काम नहीं कर रहा है. यह कंपोनेंट सिस्टम के ग्राफिकल यूजर इंटरफेस को दिखाने का काम करता है, लेकिन इसमें कुछ मेमोरी ऑब्जेक्ट्स सही से हैंडल नहीं हो रहे हैं. इसका फायदा उठाकर हैकर आपके सिस्टम की मेमोरी से जरूरी जानकारी चुरा सकते हैं.

ये खामी खासतौर पर इन वर्जन्स को प्रभावित करती है

विंडोज 10: 1607, 1809, 21H2, 22H2

विंडोज 11: 23H2, 24H2, 25H2

हालांकि CERT-In का कहना है कि यह खामी सीधे तौर पर बेहद गंभीर नहीं है, फिर भी इसका फायदा उठाकर बड़े साइबर अटैक किए जा सकते हैं या सिस्टम की सिक्योरिटी कमजोर हो सकती है.

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

बिना देरी किए सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करें. माइक्रोसॉफ्ट ने इस खामी को ठीक करने के लिए सिक्योरिटी पैच रिलीज कर दिए हैं. नियमित तौर पर अपने सिस्टम की अपडेट्स चेक करें और हमेशा अपडेट रखें.इस तरह आप अपने सिस्टम को साइबर अटैक्स से बचा सकते हैं और अपनी जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य सुरक्षा सलाह के लिए है. किसी भी तरह की तकनीकी समस्या होने पर एक्सपर्ट या CERT-In की आधिकारिक साइट देखें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

2

2