KBP Times

अफवाहों पर माही विज का फूटा गुस्सा, वीडियो शेयर कर बोलीं – “अब्बा शब्द को बदनाम मत करो”

अफवाहों पर माही विज का फूटा गुस्सा

टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने निजी जीवन को लेकर फैल रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में माही का नाम उनके करीबी दोस्त नदीम कुरैशी के साथ जोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब इन अटकलों पर माही ने एक वीडियो के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

तलाक के बाद बढ़ीं चर्चाएं

4 जनवरी को माही विज और जय भानुशाली ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी। 15 साल लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने सम्मान के साथ अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया। हालांकि, इस ऐलान के बाद माही की हर सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई।

इसी बीच माही ने अपने दोस्त नदीम कुरैशी के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने प्यार भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हो गईं।

वीडियो में माही ने क्या कहा?

इन बातों से आहत माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लोग उनकी निजी जिंदगी को बेवजह विवाद बना रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि नदीम उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और उनकी बेटी तारा उन्हें पिछले कई सालों से “अब्बा” कहती है, जो पूरी तरह परिवार का लिया हुआ फैसला है।

माही ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग पवित्र रिश्तों और शब्दों को गलत नजर से पेश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई इंसान मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है, तब इस तरह की बातें और ज्यादा तकलीफ देती हैं।

“मेरी जिंदगी को गंदगी मत बनाओ”

माही ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह किसी को भी अपनी शांति और सम्मान से समझौता नहीं करने देंगी। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को कर्मा की याद दिलाई और कहा कि हर चीज मजाक या कंटेंट नहीं होती।

फिलहाल माही विज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन को बंद कर रखा है। इससे पहले इस पूरे मामले पर अंकिता लोखंडे और जय भानुशाली भी अप्रत्यक्ष रूप से अपनी प्रतिक्रिया जता चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Health: एक इंजेक्शन से घुटने का दर्द से मिल सकेगा छुटकारा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2