KBP Times

NTPC और महाराष्ट्र स्टेट पावर ने की बड़ी डील, सिन्नार थर्मल पावर के शेयर खरीदे

NTPC

Mumbai: NTPC लिमिटेड और महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी ने 9 जनवरी 2026 को सिन्नार थर्मल पावर लिमिटेड (STPL) को खरीदने के लिए शेयरधारक समझौता किया है. इस सौदे की कीमत 3800 करोड़ रुपये है.

सरकारी कंपनी NTPC में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर है, जिसके कारण ये स्टॉक मंडे को निवेशकों की रडार पर सकता है. दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड और महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी ने 9 जनवरी 2026 को सिन्नार थर्मल पावर लिमिटेड (एसटीपीएल) को खरीदने के लिए शेयरधारक समझौता किया है. इस सौदे की कीमत 3800 करोड़ रुपये है. हालांकि शुक्रवार को एनटीपीसी का स्टॉक 2 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट के साथ 336 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है. लेकिन अब इस बड़ी डील की ख़बर के बाद एनटीपीसी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है.

बड़ी डील

NTPC लिमिटेड और महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी ने शुक्रवार, 9 जनवरी, 2026 को एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. NTPC द्वारा स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल की गई जानकारी के मुताबिक, यह समझौता सिन्नार थर्मल पावर लिमिटेड (STPL) को खरीदने की योजना से जुड़ा हुआ है.

दोनों कंपनियों की योजना

यह समझौता STPL के अधिग्रहण से संबंधित है, जो वर्तमान में भारतीय कानून के तहत दिवालियापन और वसूली प्रक्रिया से गुजर रही है. NTPC और महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी ने संयुक्त रूप से कंपनी के अधिग्रहण की योजना प्रस्तुत की थी, जिसे दिल्ली स्थित नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने 28 नवंबर, 2025 को मंजूरी दे दी थी.

STPL के पास 1,350 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट है. इस प्लांट में पांच यूनिट हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 270 मेगावाट है, और यह महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर में मौजूद है.

एनटीपीसी की प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ेगी

यह सौदा लगभग 3,800 करोड़ रुपये का है और दोनों कंपनियां इसमें बराबर (50-50ः) हिस्सेदारी लेंगी. एनसीएलटी की मंजूरी के बाद यह डील 90 दिनों में पूरी हो जाएगी. कंपनी के अधिग्रहण के बाद, एनटीपीसी समूह की कुल बिजली प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़कर 86,987 मेगावाट हो जाएगी. कंपनी द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, व्यावसायिक रूप से बेची और इस्तेमाल की जा सकने वाली बिजली की मात्रा भी बढ़कर 85,907 मेगावाट हो जाएगी.

यह भी पढ़ें : बाड़मेर में AI इंजीनियरिंग शुरू, युवाओं को नई तकनीक सीखने का मौका

FII ने खरीदे शेयर

इस पावर कंपनी में एफआईआई ने सितंबर तिमाही के दौरान अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है और कंपनी के 2 करोड़ से ज़्यादा शेयरों को खरीदा है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक, सितंबर 2025 की तिमाही में एफआईआई ने अपनी हिस्सेदारी 16.09ः से बढ़ाकर 16.40ः कर दी है.

यह भी देखें : जयपुर में डंपर के बाद ऑडी बनी ‘यमराज’, 16 लोगों को रौंदती चली गई कार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2