Barmer: मरुधरा का बाड़मेर (Barmer), जो पहले कठिन हालात और काले पानी की सजा के लिए जाना जाता था, अब तेजी से बदल रहा है। यहां की गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज ने पहली बार AI (artifical Intelligence) इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की है। अब जिले के युवा अपने ही शहर में AI, मशीन लर्निंग और नई तकनीक सीख सकेंगे। यह पहल बाड़मेर को शिक्षा और डिजिटल इंडिया के मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाने वाली मानी जा रही है।
AI कोर्स और छात्रों के लिए अवसर
बाड़मेर (Barmer)में छात्रों के लिए कई तरह के AI कोर्स उपलब्ध होंगे। इनमें 6 महीने और 1 साल के AI अनुप्रयोग प्रमाणपत्र कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा 2 साल का AI डिप्लोमा कोर्स भी करवाया जाएगा। इन कोर्सेज से युवा भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार होंगे। 12वीं पास छात्र इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया और कोर्स की शुरूआत
इन कोर्सेज के लिए आवेदन 6 जनवरी से शुरू होंगे और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी है। कोर्स 11 फरवरी से शुरू होंगे। इस पहल से बाड़मेर (Barmer) का युवा AI और नई तकनीक सीखकर अपने करियर को मजबूत बना सकेगा।



